फर्जी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी मुकदमा दर्ज

बघौचघाट(राष्ट्र की परम्परा)
कुशीनगर जनपद के अलग अलग गांव के रहने वाले तीन लोगो ने स्वास्थ्य विभाग में रक्षक के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 23 लडको से 12,65000 रुपए की ठगी किया।तहरीर के आधार पर पुलिस ने जालसाजों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।
बघौचघाट टोला अहिरौली गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान रविन्द्र किशोर राय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुशीनगर जनपद थाना पटहेरवा के धरहरा गांव निवासी मनोज कुमार सिंह व कसया निवासी अरुण सिंह और उनकी पत्नी ने ब्लॉक के अस्पतालों में स्वास्थ्य रक्षक के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया।उसके बाद उक्त जालसाज ने मुझसे रुपए की मांग किया।इन लोगो की बातों पर विश्वास कर मैंने 2018 से 2021 तक अपने कुछ परिचितों के बेरोजगार लड़कों से रुपए दिलवा दिया।उक्त जालसाजों ने हम लोग के साथ धोखाधड़ी करके नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर मेरे व मेरे परिचितों के सभी बेरोजगार लड़कों का रुपए जालसाजी करके हड़प लिया एवं उक्त जालसाज के साथ मिलकर फर्जी असंगठित श्रमिक संगठन कार्यालय उत्तर प्रदेश के फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर दे दिया।बाद में पता चला कि यह नियुक्ति पत्र फर्जी है।तब हम लोग दिए गए अपने रुपए वापस मांगने लगे। जिसमें 4,25000 रुपए वापस किए।पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित मनोज कुमार सिंह,अरुण कुमार सिंह व अरुण कुमार सिंह की पत्नी नाम अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

rkpshomnath

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

3 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

4 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

4 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

5 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

5 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

5 hours ago