दो उप निरीक्षकों सहित चार पुलिसकर्मी निलम्बित

गोरखपुर ( राष्ट्र की परम्परा) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने अपने कार्यों के प्रति लापरवाह रहने वाले दो उपनिरीक्षक 4 कांस्टेबलों को निलंबित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आज थाना कैण्ट के चौकी इंचार्ज इंजीनियरिंग कालेज रहे उ0नि0 अन्जनी कुमार आरक्षी नितेश यादव व आरक्षी दीपक निषाद को अपने कार्यों में लापरवाही बरतने, कर्तव्य के प्रति उदासीनता व गैर जिम्मेदाराना रवैया बरतने के आरोप में तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित कर दिया।
जबकि खोराबार थाने पर नियुक्त वरिष्ठ उ0नि0 संजय कुमार सिंह को भूमि सम्बन्धी प्रकरणों में कार्यप्रणाली संदिग्ध होने के चलते व समय से उचित कार्यवाही न करने के कारण तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित किया गया है। इन सभी लोगों के विरूद्ध विभागीय जांच आसन्न है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

19 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

19 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

20 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago