थाना के महज दो सौ मीटर पर ही एक रात में चार बैटरियां चोरी चुनाव आचार संहिता में सख्ती की खुली पोल:थाना बनकटा

भाटपार रानी/देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)

उत्तर प्रदेश बिहार बार्डर सीमा क्षेत्र के पास स्थित बनकटा थाना क्षेत्र व आस पास के ग्रामीण क्षेत्र में चोरी एवं झपट मारी की घटनाओं में बेतहाशा रूप से वृद्धि होने एवं खुलेआम अपराध की घटनाओं से आम जन जीवन में भय व्याप्त है।
बताते चलें कि बनकटा थाना क्षेत्र के इंगुरी सराय ग्राम पंचायत स्थित आर ओ प्लांट के संचालक राहुल कुशवाहा पुत्र नथुनी कुशवाहा द्वारा 17 मार्च 024 को बनकटा थाने में दिए अपने तहरीर में बताया है कि उनके द्वारा अपने दरवाजे पर खड़ी दो मैजिक गाड़ियों में से एक ही रात दो बैट्री चोरी कर लिए जाने की तहरीर दिया गया है वहीं सूत्र बता रहे हैं कि ठीक उसी रात उसी दरम्यान ही आस पास उसी गांव के लोगों की कुल चार बैटरी एवं एक टुल्लू पंप खुला है।जिसमें गांव के ही अन्य लोगों के ट्रैक्टर की बैट्री चोरी सहित राहुल कुशवाहा पुत्र नथुनी कुशवाहा की दो बैट्री, राम शकल हरिजन के ट्रेक्टर की एक बैट्री,रमाशंकर कुशवाहा इंगुरी लाला टोला के ट्रेक्टर की एक बैट्री, सहित ये सभी एक ही रात में खुली हैं।
जबकि भैसही निवासी राधे श्याम जो बनकटा थाने के बगल में अपने फोटो कापी की दुकान करते हैं घर जाते समय झपट्टा मारों के द्वारा मोबाइल के गायब किए जाने की सूचना आन लाइन दर्ज कराया है उनका कहना है कि दो मोटर सायकल सवार घर जाते समय 16 फरवरी को पीछे से हाथ से मोबाइल छीन कर अहिरौली बघेल के तरफ भाग निकले थे। उसके बाद से क्यामुदिन ग्राम भैसही के लड़के के हाथ से एक, फिर कुर्बान अली के घोठा के पास से एक, व एक अन्य अज्ञात महिला से जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के पास से एक, जबकि भैसही के ही निवासी एक किसी अन्य पटेल के हाथ से एक ,अब तक उसी जगह के आस पास में ही लगातार भैसही के अंतर्गत ही यह घटनाएं हुई हैं। सूत्र बता रहे हैं की यह सारी घटनाएं महज एक माह के इर्द गिर्द में ही घटी हैं। वहीं इसको ले कर बनकटा क्षेत्र के आम जन मानस में भी व्यापक रूप से भय का माहौल व्याप्त है।
जबकि जब इन घटनाओं को ले कर थाना प्रभारी बनकटा अमित कुमार राय से वार्ता किया गया तो पहले तो उनके द्वारा ऐसी किसी घटना से ही साफ तौर पर इनकार कर दिया गया एवं साथ ही यह कहा गया कि आप ही को कैसे पता चला है ।
फिर जब बैटरी चोरी गए एक शिकायत कर्ता द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है और उसकी कापी पत्रकार के पास मौजूद है बताया फिर खुद को दो रोज से अवकाश पर रह कर आने की बात कह इसे देखने और दिखवाने की बात कही गई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

3 hours ago

मऊ में होली को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

3 hours ago

संजू सैमसन का सुपर शो! 97* रन की तूफानी पारी से भारत की जीत, जश्न के बाद ICC एक्शन का खतरा

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…

4 hours ago

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: ईरान का परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा, IAEA ने नुकसान से किया इनकार

तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…

5 hours ago

श्रीनगर में उग्र प्रदर्शन: खामेनेई की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…

5 hours ago

होली: दिलों को जीतने और रिश्तों को जोड़ने का त्योहार

✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…

6 hours ago