देवरिया स्टेशन पर किलाबन्दी कर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय के निर्देशन एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टिकट जाँच टीम के सदस्यों द्वारा देवरिया सदर स्टेशन पर किलाबन्दी कर बनारस-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस,गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस,लखनऊ –वाराणसी कृषक एक्सप्रेस, अम्रपाली एक्सप्रेस, वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस, मौर्या एक्सप्रेस,दादर एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, क्लोन एक्सप्रेस,बनारस-गोरखपुर अनारक्षित सवारी गाड़ी,गोरखपुर-सीवान अनारक्षित सवारी गाड़ी तथा गोरखपुर – छपरा अनारक्षित गाड़ी में सघन टिकट चेकिंग की गई है।
इस टिकट जांच अभियान टीम में मंडल वाणिज्य प्रबंधक के साथ 45 टिकट जाँच कर्मचारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल की चार टीमों के सहयोग से सघन टिकट जांच किया गया और बिना टिकट यात्रा करने वाले 2260 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे जुर्माने के रूप में रु 15,24,480 (पन्द्रह लाख चौबीस हजार चार सौ अस्सी रूपये) की वसूली की गई है ।
उक्त क़िलाबन्दी जाँच अभियान के दौरान इस खण्ड के स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लम्बी कतार लग गई थी । वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक मो शेख रहमान ने आम यात्रियों से अपील की है कि यात्री अपनी यात्रा के दौरान स्टेशन अथवा ट्रेनों में साफ-सफाई का ध्यान रखे और उचित यात्रा टिकट लेकर ही सफर करें ।

rkpnews@desk

Recent Posts

रोजगार के मुद्दे पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बूट पॉलिश कर मनाया ‘बेरोजगार दिवस’

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने बूट पॉलिश कर मनाया ‘बेरोजगार दिवस’ देवरिया…

2 hours ago

परमार्थी पोखरे में चला सफाई अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, परमार्थी पोखरे में भाजपा कार्यकर्ताओं…

4 hours ago

विहिप स्थापना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश, सनातन संस्कृति और गौ-रक्षा पर जोर

विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…

6 hours ago

पार्कों में संवाद, स्कूलों के पास निगरानी; देवरिया में पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…

6 hours ago

डीएम के निरीक्षण में खुली सड़क निर्माण की तस्वीर, एक परियोजना पर नाराजगी तो दूसरी संतोषजनक

हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…

6 hours ago

क्यों कहलाते हैं भगवान विश्वकर्मा देवताओं के दिव्य शिल्पी? जानिए शास्त्रों में वर्णित स्वरूप

भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…

7 hours ago