पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती, मनाई गयी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) रविवार को नगर के विद्या एकैडमी प्ले वे स्कूल सलहाबाद में, देश के भारत रत्न रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का जयंती, उनके के चित्र पर माल्यार्पण कर और पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अटल बिहारी बाजपेई के चित्र के सामने शक्ति केंद्र के, प्रभारी विजय भूषण उर्फ राजन तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हैया जयसवाल, सलेमपुर मंडल के प्रभारी रामदास मिश्र, बृजेश धर दुबे, बृजेश उपाध्याय, शिवाकांत तिवारी, प्रियात्मा देवी व अनूप उपाध्याय, अमन गुप्ता, भोला मिश्रा, बलबीर गुप्ता, मुरारी गुप्ता, डाo ओ एस एन तिवारी, राम रतन गुप्ता, पूर्व चेयरमैन पदम् गुप्त, प्रदीप गुप्ता, अशोक तिवारी, उमाकांत मिश्रा, डेविड सैनी, बेचु गुप्त, प्रवीण मिश्रा, आदि प्रमुख लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर जन्मदिन मनाया। उक्त अवसर पर भाजपा नेता विजय भूषण राजन तिवारी ने कहा कि, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का सपना समाज के नीचे के तबके को ऊपर उठाना था, इसलिए उन्होंने अंत्योदय योजना का शुभारंभ किया। देश में परमाणु परीक्षण कर उन्होंने अपनी ताकत दुनिया के सामने दिखाया। वही हरैया पश्चिमी के कार्यक्रम प्रभारी शिवाकांत तिवारी ने कहा कि देश के विकास में अटल बिहारी बाजपेयी का बहुत योगदान रहा है, उन्होंने अपने कार्यकाल में तमाम विकास कार्यों को जनहित में जारी किया था जिसका लाभ आज समाज के हर तबके को प्राप्त हो रहा है। आज इस जयंती पर हम सभी उनको नमन कर याद कर रहे हैं। इस जयंती के अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा कार्यकर्ता नगर के प्रमुख लोग मौजूद रहे। वही हरैया पश्चिमी में बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिन मना कर उन्हें याद किया और नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनकर प्रेरणा प्राप्त किये, जिसमें प्रदीप गुप्ता, छेदी जायसवाल, मनोज विश्वकर्मा, विनय तिवारी, रवि रौनियार, मनोज मद्धेशिया, लक्ष्मी मिश्रा, मनोहर गुप्ता, राजा गुप्ता, करण गुप्ता, संतोष मद्धेशिया, राजकुमार, जन्मेजय आर्यआदि प्रमुख लोग जन्मदिन पर मौजूद रहे तथा मन की बात सुनकर प्रसन्नचित हुए।

rkpshomnath

Recent Posts

सुबह-सुबह पुलिस ने संभाली कमान, देवरिया में सुरक्षा को लेकर चला बड़ा अभियान

देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…

6 hours ago

दिल्ली-मुंबई से बिहार जाने वालों के लिए राहत, इन 8 स्पेशल ट्रेनों से सफर होगा आसान

छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…

6 hours ago

टाटा संस चेयरमैन पद पर चंद्रशेखरन की वापसी, फैसले के बाद खुला नया विवाद

एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…

6 hours ago

1200 सेल कर्मियों से गुलजार था भवनाथपुर, अब तीन कर्मियों तक सिमटी विश्वकर्मा पूजा

भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…

8 hours ago

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और अंक

मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…

8 hours ago