पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने मुन्ना बहादुर के आंदोलन को दिया समर्थन

सिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने मंगलवार को बलिया मार्ग स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेता मुन्ना बहादुर को खुला समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल मुन्ना बहादुर की नहीं, बल्कि पूरे जिले की है।उन्होंने बिजली विभाग की लापरवाही को जनता की सबसे बड़ी समस्या करार दिया। कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव-गांव तक सुचारू रूप से बिजली पहुंचाना है, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अगर अधिकारी समय से जिम्मेदारी निभाते तो लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते।राजधारी सिंह ने हाल की घटना की निंदा करते हुए विभागीय कर्मचारियों को भी दोषी ठहराया। उन्होंने बताया कि भाजपा नेता मुन्ना बहादुर कई बार विभागीय कार्यालय का चक्कर लगा चुके थे, लेकिन अफसरों की लापरवाही से समस्या जस की तस बनी हुई है।पूर्व मंत्री ने साफ किया कि भाजपा कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ मुन्ना बहादुर के साथ खड़ी है। यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि जनता के हित का है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को पटरी पर लाना है।उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस आंदोलन को मजबूती दें, ताकि विभाग को अपनी जिम्मेदारी का एहसास हो और आम नागरिकों को राहत मिल सके प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेता प्रयाग चौहान, जयराम पांडेय समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

18 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

18 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago