पूर्व एयरफोर्सकर्मी की गोली मारकर हत्या, एंबुलेंस नहीं मिली तो छोटे हाथी में ले जाया गया शव

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए, जब थाना लोनी क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक पूर्व एयर फोर्सकर्मी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात हत्यारों की तलाश शुरू कर दी गई है।

घर और पुलिस चौकी से चंद दूरी पर हुई वारदात

मृतक की पहचान योगेश कुमार के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र स्थित अशोक विहार कॉलोनी में रहते थे। योगेश कुमार करीब छह महीने पहले ही भारतीय वायुसेना (Air Force) से सेवानिवृत्त हुए थे।
घटना गुरुवार (26 दिसंबर) दोपहर करीब 1 बजे की है, जब योगेश कुमार घर से कुछ दूरी पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हैरानी की बात यह है कि जहां यह हत्या हुई, वहां से मृतक का घर महज 100 मीटर और स्थानीय पुलिस चौकी करीब 150 मीटर की दूरी पर स्थित है।

ये भी पढ़ें – केवल एक प्रदेश नहीं, भारतीय राजनीति का विश्वविद्यालय

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा गोलीकांड का राज

लोनी एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि योगेश कुमार को कितनी गोलियां मारी गईं, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलावर कितने थे और किस वाहन से आए थे।
पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

एंबुलेंस न मिलने से उठे सवाल

इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या के बाद पूर्व सैनिक को एंबुलेंस तक नसीब नहीं हुई। देश की सीमाओं पर सेवा देने वाले योगेश कुमार के शव को मजबूरी में छोटे हाथी (लोडिंग वाहन) में रखकर ले जाया गया।
इस घटना ने न सिर्फ कानून-व्यवस्था, बल्कि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें – पूर्वांचल में बदला मौसम का मिजाज, सर्द हवाओं और बादलों से बढ़ी ठिठुरन, जनजीवन प्रभावित

Karan Pandey

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

4 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

4 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

4 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

5 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

7 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

12 hours ago