हमलावर तेंदुए को वनकर्मियों ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अन्तर्गत गुरुवार की प्रातः समय लगभग 06 बजे ग्राम मंगलपुरवा के मौजा- चहलवा के निवासी मनोज कुमार पुत्र मुखई उम्र लगभग 15 वर्ष, संजय कुमार पुत्र राम अवध उम्र लगभग 47 वर्ष, लाल बहादुर पुत्र काशीनाथ उम्र लगभग 40 वर्ष, रीता देवी पत्नी हरिकेश चौहान उम्र लगभग 37 वर्ष एवं सहदेव पुत्र मुक्ति नरायण उम्र लगभग 19 वर्ष पर तेन्दुआ ने उनके घर के समीप अचानक हमला कर घायल कर दिया गया तथा घायल करने के पश्चात् तेन्दुआ फूस के बने हुए घर में जाकर छिप गया।
घटना की सूचना पर प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग ने अधीनस्थ स्टाफ क्षेत्रीय वन अधिकारी कतर्नियाघाट व पशुचिकित्सक डॉ० दीपक वर्मा के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा की दृष्टि से तेन्दुआ के निकलने का पैसेज बनाते हुए जाल लगवाकर पूरे स्थल की घेराबन्दी कराई गई। तेन्दुआ के छिपे होने का स्थल की चारों ओर आबादी से घिरे होने के कारण तेन्दुआ को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकालने हेतु उच्च स्तर से अनुमति प्राप्त करने के तत्पश्चात रेस्क्यू टीम द्वारा प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में तेन्दुआ को सफलतापूर्वक ट्रैक्युलाईज कर रेस्क्यू किया गया।
उक्त ट्रैक्युलाईज किए गए तेन्दुआ का स्वास्थ्य परीक्षण पशुचिकित्सक से कराने के पश्चात् कतर्नियाघाट रेंज के ट्रांस गेरूआ क्षेत्र में अवमुक्त कर दिया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

9 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

10 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

10 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

10 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

10 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

10 hours ago