वन माफिया काट रहे जंगल विभागीय अधिकारी मना रहे मंगल

पकड़ी वन रेंज के कटहरा वन चौकी व जगपुर वन चौकी का हाल

लकडी काटकर चैला के रुप में सप्लाई करते हैं वन माफिया

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के सौंदर्य से महराजगंज को प्रदेश में उत्तम श्रेणी लाने के लिए जहां पूर्व जिला अधिकारी सत्येन्द्र कुमार झा ने जंगल सफारी नामक योजना की शुरुआत किया जिसमे वनों के सौंदर्य को जंगल सफारी के माध्यम से पर्यटन का रूप दिया जाए तथा जंगल में बसे वन ग्रामों को उनके जीवन एवं मूल धरोहर को विकसित करने के लिए जनपद में स्थित वन सेंचुरी क्षेत्र मे विकास की गंगा बहा रहे हैं वहीं जंगल माफिया सेंचुरी जंगल की लकड़ी काटकर उनके अस्तित्व को मिटाने में लग गए हैं। एक ऐसा मामला पकड़ी रेंज के जगपुर ,कटहरा बीट मे देखने को मिल रहा है जहां रोजाना पेड़ काटकर वन माफिया लकड़ी को चैला का रूप देकर जिला मुख्यालय पर चाय की दुकान व अन्य प्रतिष्ठानों पर सप्लाई करते नजर आ रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़ी वन रेंज के कटहरा वन चौकी व जगपुर वन चौकी में वन माफिया दिनदहाड़े सेंचुरी जंगल की लकड़ियां काटकर उनके अस्तित्व को मिटाने में लग गए हैं, लेकिन जंगल के जिम्मेदारों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है जिसके कारण वन सेंचुरी क्षेत्र आज वन माफियाओं के हाथों शिकार होने पर मजबूर हो रहे हैं।यह वही क्षेत्र है जो पिछले कुछ सप्ताह पहले चर्चा का विषय बना हुआ था लेकिन आज लकड़ियों की कटान देखकर मौन धारण किए क्षेत्र के जिम्मेदार वन बीट चौकी पर चैन का नींद ले रहे हैं वहीं वन माफिया का प्रकोप जंगल की लकड़ियों पर तेजी से फैल रहा है यही कारण है कि कटहरा और जगपुर बीट के अंतर्गत पिछले कुछ महिना पहले पिकअप से लदी लकड़ियां निकलने की चर्चा क्षेत्रों मे जोरशोर से चल रही थी कि इस बीट के चौकी प्रभारी व जिम्मेदार की मौन धारण व गैर जिम्मेदार रवैया से लोगों में चर्चा का विषय बन गया है जिसको देखकर लोगों में चर्चा जोरों पर चल रहा है कि जब जंगल की लकड़ियां इसी तरह कटती रही तो वन सफारी योजना का क्या महत्व रह जाएगा तथा जिलाधिकारी का सपना कैसे साकार हो पाएगा।घने जंगल व वन ग्राम के सौंदर्य को प्रदर्शित करने के लिए तथा वनों में स्थित धरोहरों को पर्यटक के रूप में लोगों के बीच प्रस्तुत करने का व महराजगंज जिले को प्रदेश में उत्तम स्थान दिलाने का जो सपना देखा जा रहा है वह वन माफियाओं के कारण धूमिल होती नजर आ रही है जिसका प्रमुख कारण कटहरा और जगपुर बीट की जंगलों में रोजाना पेड़ों का कटना तथा इससे संबंधित अधिकारियों का मौन धारण करना जंगल सफारी के लिए घातक नजर आ रहा है।
वन सुरक्षा टीम की सक्रियता से लग रहा वन माफियाओं पर अंकुश
पकड़ी रेंज अन्तर्गत जगपुर बीट के तहत यानि वन चौकी से 300 दूरी पर बरगदवा राजा गांव में राजकुमार उर्फ टीटू के घर के बगल में एक अदद साईकिल व दो अदद साखू बोटा बरामद किया गया। अभियुक्त राजकुमार उर्फ टीटू पुत्र महातम निवासी बरगदवा राजा मौके से फरार हो गया अभियुक्त की तलाश जारी है। बरामदगी में क्षेत्रीय वन अधिकारी पकड़ी स्टॉफ सहित और वन सुरक्षा प्रभारी टीम सहित कई लोग मौजूद रहे।इस विषय पर सुरक्षा प्रभारी मोहन सिंह ने कहा कि इस पर पैनी नजर बनी हुई है। वन माफिया अपराधियों को किसी हालत में बक्सा नही जायेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

होली-ईद से पहले देवरिया में एकता का संदेश, जिला एकीकरण समिति की अहम बैठक

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

38 minutes ago

उच्च न्यायालय के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, देवरिया बीएसए निलंबित

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चर्चित कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद प्रशासनिक…

44 minutes ago

अनियमित अभिकर्ताओं पर शिकंजा, जिला बचत कार्यालय मऊ में जांच प्रक्रिया सख्त

मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में जिला बचत कार्यालय से जुड़े अभिकर्ताओं के कार्यों को लेकर…

52 minutes ago

कुशीनगर में बंद मिल को चालू कराने की कवायद तेज, किसानों ने दिखाई सकारात्मक पहल

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में वर्षों से बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल को दोबारा…

55 minutes ago

देवरिया में त्योहारों से पहले हाई अलर्ट, प्रशासन और पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)आगामी पर्वों को सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य…

1 hour ago

डीएम का औचक निरीक्षण: भोजन चखा, व्यवस्थाएं परखी, छात्राओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर सख्त निर्देश

सर्वोदय विद्यालय में किचन गार्डेन, सीसीटीवी व सीसी सड़क के निर्देश —स्टेडियम में खिलाड़ियों को…

1 hour ago