पीएम- किसान सम्मान निधि के तेरहवीं किस्त के लिए 30 जनवरी तक ई-के० वाई० सी० कराना हुआ अनिवार्य

पीएम किसान निधि पाने के लिए बैंक से आधार लिंक कराना अनिवार्य

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उप कृषि निदेशक ने बताया है कि भारत सरकार के स्तर से यह निर्देश प्राप्त हुआ है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तेरहवीं किस्त का भुगतान केवल उन्हीं किसानों को किया जायेगा, जिनका भूलेख अंकन पूर्ण हो चुका है तथा जिन लाभार्थियों ने पीएम- किसान पोर्टल पर अपना ई-केवाईसी करा लिया है साथ ही किसानों के बैंक खातों का आधार फीडिंग एवं एन०पी०सी०आई से लिंक हो गया है। उक्त कार्यों हेतु निर्धारित तिथियों में अभियान के अन्तर्गत कार्य किये जायेंगे।
समस्त ग्रामों में ई-केवाईसी अपूर्ण भूलेख अंकन अपूर्ण एवं बैंक खातों के आधार फीडिंग से अवशेष कृषकों की सूची चस्पा कराते हुए पंचायती राज विभाग के सहयोग से ग्राम पंचायतों की खुली बैक सम्पन्न करायी जायेगी जिसमें राजस्व, कृषि विभाग के कार्मिक तथा बैंक एवं जनसेवा केन्द्र के प्रतिनिधि द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। खुली बैठक में कृषकों को ईकेवाईसी भूलेख अंकन एवं अपने खाते को आधार फीडिंग कराने के लिए प्रेरित किया जायेगा।
20 एवं 21 जनवरी 2023 को समस्त जन सेवा केन्द्रों एवं बैंकों में ई-केवाईसी कराने तथा खातों को आधार फीडिंग एवं एनपीसीआई से लिंक कराने हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसके अन्तर्गत बैंकों द्वारा पीएम किसान के लाभार्थियों के अवशेष खातों की आधार फीडिंग एवं एनपीसीआई से लिंक की प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। कृषि विभाग के समस्त विकास खण्ड स्तर पर स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डार पर 17, 23 एवं 30 जनवरी, 2023 को भी जनसेवा केन्द्रों के प्रभारी बायोमेट्रिक ई-केवाईसी कराने हेतु समस्त सुविधाओं के साथ उपस्थित रहेंगे।
कृषकों को उन्होंने अवगत कराया है कि जिनके द्वारा भूलेख अकन आधार फीडिंग एवं ई-केवाईसी आदि कार्य अभी तक नहीं कराया गया है वह अभियान के अन्तर्गत अवश्य करा लें जिससे किसान भाइयों को तेरहवी किस्त प्राप्त हो।

rkpshomnath

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

54 minutes ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

2 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

2 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

2 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

2 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

2 hours ago