लम्बे समय से जले ट्रांसफार्मर बदले जाने को ले कर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि का पैदल मार्च

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विगत करीब 15 रोज से भी अधिक समय से एक डांगा चौराहे पर 10 केवीए के जले पड़े ट्रांसफार्मर को बदले जाने की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भाटपार बनकटा आशिक अभिजीत यादव द्वारा अपने क्षेत्र के एक डांगा पंडित चौराहे से करीब 4 किलोमीटर से अधिक की दूरी को अपने समर्थकों सहित स्थानीय जनता के सहयोग से विद्युत उपकेंद्र बनकटिया तक का पैदल मार्च किया वहीं करीब दो घण्टे तक कड़ी धूप में धरना दिया एवं जन समस्याओं से सम्बन्धित ज्ञापन अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र बनकटिया दुबे को सौंपा। बताते चलें कि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अभिजीत यादव ने अपने क्षेत्र के करीब 15 रोज से एक डांगा चौराहे पर 10 केवीए के जले पड़े ट्रांसफार्मर को बदले जाने की मांग को लेकर कइ बार विद्युत विभाग के सम्बन्धित कर्मचारियों अधिकारीयों से वार्ता किया किन्तु फिर भी समस्या का निराकरण होने अथवा समस्या का हल नहीं निकलता देख 5 अक्टूबर को दिन के करीब 10 बजे से समर्थकों एवं जनता सहित बनकटा थाना क्षेत्र के एकडंगा चौराहे से पैदल मार्च निकाला गया जो कि बनकटिया दुबे विद्युत उपकेंद्र पर जा कर विभाग के लापरवाह होने के आरोप लगा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भाटपार बनकटा आशिक अभिजीत यादव द्वारा धरना पर अपने क्षेत्र से आए लोगों के साथ धरना दे दिया गया। जो विद्युत उपकेंद्र बनकटिया तक का पैदल मार्च कर उनके समर्थक पहुंचे थे। जबकि वहीं करीब दो घण्टे तक कड़ी धूप में यह धरना चला एवं जन समस्याओं के निस्तारण व सम्बन्धित जिम्मेदार द्वारा मौके पर उपस्थित हो कर ज्ञापन लिए जाने की मांग पर अड़े रहे । वहीं इस संदर्भ में जब पत्रकार द्वारा मुख्य अभियन्ता सलेमपुर से जानकारी ली गई तो सम्बंधित जिम्मेदार द्वारा ज्ञापन लेने एवं आवश्यक कार्यवाही के निर्देश पर मौके पर मौजुद अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र बनकटिया दुबे सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा को द्वारा ज्ञापन लिया गया जिस पर उनके द्वार अपने उच्चाधिकारी को अवगत कराने सहित अतिसीघ्र आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन भी दिया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

34 minutes ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

41 minutes ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

1 hour ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

2 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

2 hours ago

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

2 hours ago