फ़ूड प्वायजनिंग के दोषियों के खिलाफ हो हत्या का मुकदमा दर्ज – डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय

फ़ूड प्वायजनिंग से मृत छात्र शिवम को कांग्रेसियों ने बैठक कर दी श्रद्धांजलि

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्वति आश्रम विद्यालय मेहरौना में बासी भोजन खाने से फूड प्वायजनिंग के शिकार हुए बच्चों में से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मृत छात्र शिवम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कार्यालय पर बैठक कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाले दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें कठोर सजा दी जाए, जिससे कि कोई भी इस तरह की गलती फिर न करें। जिन बच्चों का इलाज चल रहा है उन्हें और बेहतर इलाज की व्यवस्था की जाए जिससे कि वह जल्द स्वस्थ हो सके। सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के नेता दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि गरीब बच्चों के जीवन को खतरे में डालने वाले लोगों को उच्च स्तरीय जांच कराकर असली जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाए। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि अगर दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही नहीं हुई तो कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता न्याय दिलाने तक संघर्ष करेगा। अंत मे मृत छात्र को कैंडल जलाकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र, अभिनीत उपाध्याय, सत्यम पाण्डेय, चुन्नु श्रीवास्तव, सुरेन्द्र यादव, विशाल कुमार,दयाशंकर यादव, रोहित यादव, राहुल मिश्र, उदयनारायण तिवारी, डॉ याहिया अंजुम, सुच्चन खान,मोहन प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

6 hours ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

7 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

7 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

8 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

8 hours ago