देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सहायक आयुक्त (खाद्य) जनपद देवरिया विनय कुमार सहाय ने बताया है कि शासन के निर्देश पर एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार जनपद में उत्पादित अनाज एवं दालें तथा मूंगफली इत्यादि में सिंथेटिक रंग, अफलाटॉक्सिन व हानिकारक पेस्टिसाइड के परीक्षण हेतु लोकल उत्पाद(अनाज दाल एवं मूंगफली) का नमूना एकत्रीकरण खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के खाद्य सचल दल ने किया।
उपरोक्त निगरानी नमूने अभियान में बैतालपुर क्षेत्र से उत्पादित होने वाले दो प्रकार के चावल एवं इसी क्षेत्र के आसपास उत्पादित होने वाला गेहूं तथा पकड़ी बाजार एवं आसपास क्षेत्र में उत्पादित होने वाला मूंगफली एवं वाह्य उत्पाद अरहर की दाल के नमूने विभिन्न खाद्य कारोबार कर्ताओं से एकत्रित करते हुए विशेष वाहक द्वारा विश्लेषण के लिए प्रेषित किए जा रहे हैं।
अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र एवं जनपद के समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित थे ।
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…
सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…
भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…