बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने से समाज का हित होगा-एच०डी०भारतीय

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) बाबा साहेब भारत रत्न डॉ बी आर अम्बेडकर के 132 वें जन्मदिवस के अवसर पर ग्राम चकरा गोसाईं में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता प्रोफेसर एच०डी०भारतीय मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब को मानने से नहीं उनके बताए रास्ते पर चलने से समाज और देश का हित होगा। उन्होंने कहा कि देश का सम्बिधान एक सामाजिक दस्तावेज़ है जो बहुत मेहनत से डॉ अम्बेडकर ने तैयार किया था। देश का खूबसूरत लोकतंत्र केवल भारतीय सम्बिधान की देन है। बाबा साहेब के संघर्ष और कठिन परिश्रम की ही देन है कि दलितों और पिछड़ों को संबैधानिक अधिकार मिले जिससे देश में सामाजिक, और राजनीतिक चेतना आयी। डॉ० अम्बेडकर को साजिश के तहत एक वर्ग विशेष का नुमाईंदा बताकर उनके वैश्विक दृष्टिकोण को छोटा किया गया। बाबा साहेब केवल कानून के विशेषज्ञ ही नहीं अपितु एक महान अर्थशास्त्री भी थे जो श्रम सदस्य के रूप में ब्रिटिश सरकार में उन्होंने साबित भी किया था। महिला अधिकारों की रक्षा पर उनके योगदान को वैश्विक पटल से जानबूझकर दूर कर दिया गया। आज समय आ गया कि डॉ अम्बेडकर द्वारा प्रदत्त संबैधानिक अधिकारों की हम रक्षा करें। प्रोफेसर भारतीय ने सभी अविभावकों से बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने की अपील की। कार्यक्रम को ऑल इंडिया मंसूरी समाज के जिलाध्यक्ष , रियाज अहमद ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम का संचालन अशरफ अली मंसूरी ने किया।इंजी०शरद कुमार ने भी सभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर आयोजन कर्ता संजय भारती,रामकैलाश, रितेश पासवान,नितेश,प्रभाकर,सरफुद्दीन मंसूरी,सुजीत,लालू,राहुल गोंड़,विकी पासवान, रामवती देवी,सन्तोषी देवी,सविता देवी कुंती देवी, और सुमन देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण व बच्चे उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

13 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

13 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago