संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में कमी और आमजन को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को एकलव्य एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दस दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर संस्था के मुख्य ट्रस्टी गौरव कुमार निषाद नें ट्रस्ट कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करने और छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर खुद के साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। तेज गति से वाहन न चलाएं। किसी प्रकार के स्टंट करने से बचें। यातायात संकेतकों का पालन करें। दूसरों को भी यातायात नियमों के बारे में जागरूक करें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवि कन्नौजिया, सोनू, देवेन्द्र, मनीष, अजय निषाद, अरविन्द कुमार, मनोज राय, ध्रुव कुमार समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…