राष्ट्रीय शिल्प मेले में लोक कलाकारों की धूम, मऊ की रिद्धि पांडे ने लोकधुनों से बांधा समां

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रयागराज में 1 से 10 दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय शिल्प मेला में लोक संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिला। मेले में मऊ जनपद की प्रतिभाशाली युवा गायिका रिद्धि पांडे ने अपनी मधुर लोकधुनों से दर्शकों का मन मोह लिया।

रिद्धि ने “मोहि लेलखिन सजनी”, “कौने रंग मोतिया”, “रिमझिम बरसे पनिया” जैसे लोकगीत प्रस्तुत कर उपस्थित कला प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस उत्कृष्ट प्रस्तुति पर काशी प्रांत संस्कार भारती के लोक कला सदस्य चंद्रमणि पांडे ने संस्कृति मंत्रालय तथा उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे राष्ट्रीय आयोजन से लोक कला एवं संगीत के संवर्धन-संरक्षण को नई ऊर्जा मिलती है तथा नई प्रतिभाओं को मंच मिलता है। इन कलाकारों के रंग, सुर और ताल से सतरंगी हो उठी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमसेरी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रयागराज के आशुतोष श्रीवास्तव ने “सियाराम मैं जग जानी” और “मां तू कृष्णा कान्हा” जैसे भजनों से भक्तिमय वातावरण बनाया।
इसके बाद मथुरा की नृत्यांगनाओं ने प्रसिद्ध चरकुला नृत्य से रोमांच भर दिया। वहीं राजस्थान से आई कलाकार गंगा देवी और उनकी टीम ने तेरहताली और भवई नृत्य की प्रस्तुति से पंडाल में उपस्थित महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोकगायक मुंशीलाल सोनकर के बिरहा गायन ने भी खूब वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम के अंत में केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा ने मुख्य अतिथि, कलाकारों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रीय शिल्प मेला इस वर्ष भी कला, संस्कृति और लोक परंपराओं का अविस्मरणीय उत्सव साबित हुआ।

rkpnews@desk

Recent Posts

मधुबन में एक नया थाना और तीन पुलिस चौकी बनाने की कवायद तेज

भूमी आवंटन की प्रकिया ने पकड़ी गति, सीओ अंजनी कुमार पाण्डेय की पहल से जगी…

44 seconds ago

तहसील सिकंदरपुर में आयकर विभाग का छापा, 40 लाख से अधिक की 35 रजिस्ट्रियों के कागजात जब्त

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर तहसील में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आयकर…

28 minutes ago

सब इंस्पेक्टर परीक्षा को लेकर घोसी सर्किल के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से…

40 minutes ago

डीएम-एसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के दिए कड़े निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा– 2026 को सकुशल, पारदर्शी और निष्पक्ष…

43 minutes ago

ब्राह्मण महासभा ने कथा वाचक कृष्णचंद्र उपाध्याय को किया सम्मानित

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस…

47 minutes ago

मारपीट मे एक पक्ष से दो और दूसरे पक्ष से एक घायल

अभियोग पंजीकृत बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार की रात ठेला हटाने को लेकर दो पड़ोसी की आपस…

50 minutes ago