कोहरे का कहर: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। गुरुवार सुबह से घने कोहरे की शुरुआत हो गई है और आने वाले दिनों में यह स्थिति और गंभीर होगी। कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम रहने की संभावना है, जिसे देखते हुए विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
घना कोहरा और तापमान में गिरावट की चेतावनी
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया रहेगा, जहां विजिबिलिटी लगभग शून्य तक पहुंच सकती है। विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी। हालांकि अधिकतम तापमान में तुरंत कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
इन जिलों में दिखेगा कोहरे का असर
मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के तराई क्षेत्रों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में घना कोहरा रहने की संभावना है। संत कबीर नगर, महराजगंज, कुशीनगर, बहराइच, बस्ती, गोंडा, देवरिया, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, बलरामपुर, लखीमपुर, श्रावस्ती और सीतापुर के आसपास के क्षेत्र उनमें शामिल है।।
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
बीएचयू मौसम इकाई के अनुसार 13 दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा, जिसके बाद पछुआ हवाओं का असर बढ़ेगा। इससे प्रदेश में ठंड, गलन और शीतलहर की स्थितियां तीव्र होंगी। 20 दिसंबर के बाद प्रदेश के ज्यादातर जिलों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप और बढ़ सकता है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

1 hour ago

रामनवमी पर बरहज में अखण्ड कीर्तन और भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगरपालिका बरहज के पटेल नगर…

1 hour ago

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, NCR को मिलेगी बड़ी कनेक्टिविटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…

6 hours ago

IPL 2026: RCB vs SRH पहला मैच आज, जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…

6 hours ago

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह का धमाका, साउथ फिल्मों को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…

7 hours ago

Lockdown पर PM Modi का बड़ा बयान: देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, अफवाहों पर लगाई रोक

देश में Lockdown को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराम…

7 hours ago