देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा पिंजरापोल गौशाला पर गायों को चारा, खाद्यान्न,फल,गुड एवं सब्जियां खिलाकर एवं उनकी सेवा कर, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा अर्थात भारतीय हिन्दू नव वर्ष विक्रम संवत 2081की एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को आरंभ होता है, ब्रह्म पुराण में मान्यता है कि आज ही के दिन सृष्टि का निर्माण हुआ था। शकारी महाराजा विक्रमादित्य ने आज ही के दिन नवसंवत्सर का आरंभ किया था उन्हीं के नाम पर विक्रम संवत नाम पड़ा। प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम मरोदिया ने कहा कि हमारा भारतीय पंचांग भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही आरंभ होता है, हिंदुओं के सभी मांगलिक कार्य हिंदू पंचांग पर ही आधारित है। नव संवत्सर प्रकृति, भारतीयता एवं वैज्ञानिकता से जुड़ा हुआ है। आज के दिन को हर भारतीय को पर्व के रूप में मनाना चाहिए। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष उपेंद्र शाही, बंसराज पांडेय ,प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम मरोडिया जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, महामंत्री आनंद अग्रवाल संरक्षक उपेंद्र शाही, भरत अग्रवाल, गिरधारी लाल अग्रवाल,नगर अध्यक्ष अमित मोदन वाल,शरद अग्रवाल,अरुण बरनवाल,सुरेश कमानी,बंशराज पांडे,आशु मरोड़िया,आनंद अग्रवाल, विजेंद्र वर्मा, अजय कुमार गुप्ता, अशोक वर्मा, सीमा जायसवाल, सुनीता,अजय पोद्दार, विमल, राकेश इत्यादि व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…
कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…
तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…
श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…
✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…