भाटपार रानी वार्ड 7 की मतदाता सूची पर सवाल, वर्षों पहले जा चुके लोगों के नाम अब भी दर्ज
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। नगर पंचायत भाटपार रानी के वार्ड नंबर 7 आर्य चौक से जुड़ी मतदाता सूची (पीडीएफ) सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूची में ऐसे कई नाम दर्ज पाए गए हैं, जो वर्षों पहले किराए के मकान खाली कर क्षेत्र छोड़ चुके हैं। इतना ही नहीं, कुछ ऐसे लोग भी सूची में शामिल हैं जिन्होंने अपना मकान बेच दिया है और अब उस वार्ड से उनका कोई संबंध नहीं है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह मतदाता सूची संबंधित बीएलओ द्वारा तैयार की गई है, लेकिन जमीनी सत्यापन में भारी लापरवाही नजर आ रही है। जिन लोगों का वर्षों से इस क्षेत्र में रहना नहीं है, उनके नाम अब तक सूची से नहीं हटाए गए हैं, जिससे आगामी चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लग रहा है।
ये भी पढ़ें – कानपुर में युवती का स्कॉर्पियो से अपहरण कर गैंगरेप, आरोपियों में पुलिसकर्मी होने का दावा
इस पूरे मामले को लेकर व्यापार मंडल के जिला संगठन मंत्री देवेश कुमार गुप्ता ने माननीय उप जिलाधिकारी भाटपार रानी को अवगत कराते हुए मांग की है कि वार्ड नंबर 7 की मतदाता सूची का गंभीरता से अवलोकन कराया जाए। उन्होंने आग्रह किया है कि निष्पक्ष जांच कराकर ऐसे सभी नामों को सूची से हटाया जाए, जो वास्तविक रूप से वार्ड के निवासी नहीं हैं।
जानकारों का मानना है कि यदि समय रहते मतदाता सूची में सुधार नहीं किया गया, तो इसका सीधा असर लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर पड़ सकता है। फर्जी या गलत नामों की मौजूदगी से न केवल मतदान प्रतिशत प्रभावित होगा, बल्कि निष्पक्ष चुनाव की मूल भावना भी कमजोर होगी।
ये भी पढ़ें – प्रयागराज माघ मेला 2026: पंचकोसी परिक्रमा, साधुओं की तपस्या और सोशल मीडिया की नई चमक
स्थानीय प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि वह इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बीएलओ से स्पष्टीकरण लेगा और आवश्यक सुधार प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करेगा, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन हो सके।
इस संदर्भ में उपजिलाधिकारी से बात करने की कोशिश उनके cug पर की गई पर नेटवर्क समस्या के कारण बात नहीं हो पाई।
विजयादशमी से पहले सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील, उत्सव के जोश में सुरक्षा से…
रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…
धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…
बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…
दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…
हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…