यातायात नियमों का पालन करने से ही दुर्घटनाओं में आयेगी कमी, विपिन मौर्य
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। फाइव स्टार फाउंडेशन की ओर से 31 दिसंबर को अंबेडकर पार्क उर्रा के पास जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया तथा गाड़ियों पर जागरुकता स्टीकर लगाया गया, सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था फाइव स्टार फाउंडेशन द्वारा “ज़रा देख कर चलो” एक अभियान चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत मोटरसाइकिल, रिक्शा, छोटी बड़ी आदि गाड़ियों में एक स्टीकर चिपका कर लोगों को यातायात तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इसका मुख्य उद्देश्य सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है जिससे इन दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकें तथा लोगों को जागरूक किया जा सकें,संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विपिन मौर्या ने बताया कि वाहन छोटे हो या बड़े हेलमेट तथा सीट बेल्ट अवश्य पहनकर ड्राइविंग करें जिससे सड़क पर होने वाली संभावित दुर्घटनाओं से बच सकें,जागरूकता अभियान में आशीष कुमार (अंशु) सत्येन्द्र मौर्य, अजय, संजय तथा संस्था के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में राष्ट्रभक्ति को सशक्त करने और जनभावनाओं के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 20…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास में नृत्य, गायन…
मंडलायुक्त, डीआईजी, एसएसपी व डीएम का कड़ा निर्देश—नियम तोड़ने पर कार्यदाई संस्थाएं होंगी जिम्मेदार गोरखपुर(राष्ट्र…