पहले रेट तय हो फिर अधिग्रहण करे सरकार

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के लिए बनने वाले लिंक रोड हेतु जमीन अधिग्रहण के लिए कल गजट प्रकाशित हुआ। इसमें भरौली खास,बघौना खुर्द,पिण्डारी,एकौनी मौजों की कृषि एवं व्यापारिक भूमि अधिग्रहीत की जानी है। सोमवार को भरौली में भरौली खास,बघौना खुर्द और पिण्डारी मौजे के काश्तकारों की बैठक हुई। बैठक में किसानों ने इस बात पर रोष जताया कि जमीन अधिग्रहण का मुआवजा किस दर से होगा इस बात की कोई सूचना किसानों को नहीं दी गई है। बैठक में यह तय किया गया कि वर्तमान सर्किल रेट के चार गुना से कम मुआवजा पर हम अपनी जमीनें सरकार को नहीं देंगे। सभी किसानों और काश्तकारों ने यह प्रण किया कि अगर प्रशासन वर्तमान सर्किल रेट के चार गुना से कम मुआवजा देता है तो कोई भी काश्तकार अपनी जमीन रजिस्ट्री नहीं करेगा। आगे की रणनीति पर विचार करने के लिए कानून के जानकारों के साथ अगली बैठक दो दिन बाद आहूत की गयी है।
बता दें कि सरकार द्वारा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जाना है। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के करीमुद्दीन पुर से बक्सर पटना फोरलेन के भरौली तक लगभग 17 किमी का लिंक रोड बनना है जिसके लिए भूमि अधिग्रहण का गजट कल अखबारों में प्रकाशित हुआ था। बैठक में पारस राय, अनिल राय, अरविंद राय,छोटक राय,चक्रधर राय,संजय राय,अक्षय राय, नारायण दूबे, रमाशंकर राय, रामाशंकर चौधरी, पिन्टू राय, श्यामलाल राय सहित अनेक काश्तकार मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

2 hours ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

2 hours ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

3 hours ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

3 hours ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

3 hours ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

4 hours ago