Categories: देवरिया

हाई टेंशन तार के स्पार्किंग से लगी आग,पांच एकड़ गेंहू की फसल जल कर राख

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के ठोकावंशी में दिन में करीब दो बजे हाई टेंशन तार में हुए स्पार्किंग के चलते करीब पांच एकड़ गेंहू की फसल व एक झोपड़ी जलकर भस्म हो गई। क्षेत्र के ठोकावंशी गांव के ।पश्चिम तरफ से कुन्डौली विद्युत सब स्टेशन को जाने वाले हाईटेंशन लाइन में हुए स्पार्किंग के चलते आग लग गई। दिन में तेज पछुआ हवा के कारण पलक झपकते ही आग ने बभनौली निवासी अवधेश पांडेय व राधारमण पांडेय का चार एकड़ व ठोकावंशी निवासी रामबृक्ष यादव का एक एकड़ खड़ी गेंहू की फसल व उनकी झोपड़ी व उसमे रखा सामान जलकर स्वाहा हो गया।ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। इसकी सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार डॉ भागीरथी सिंह व फायर ब्रिगेड की गाड़ी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच कर नुकसान का आकलन किया। आग बुझाते समय नीरज पांडेय, विनोद यादव व गांव के कुछ लड़के हल्के रूप से झुलस गए।

rkpnews@desk

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

10 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

10 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

11 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

11 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

11 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

12 hours ago