घर में लगी आग,नगदी सहित कई सामान जलकर खाक

फाइनेंस कंपनी ने मौका निरीक्षण कर कार्यवाही का दिया आश्वासन

हाल ही में लोन पर लिया था ई- रिक्शा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील अंतर्गत पकड़ियार बुजुर्ग में शुक्रवार रात्रि करीब 12:30 अज्ञात कारणों से आग लगने से घर में रखा नगदी सहित मोटरसाइकिल ,ई-रिक्शा और कई अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गया। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकड़ियार बुजुर्ग में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ग्रामीणों ने अचानक आग लगने की शोर मचाई, आग इतनी भयानक थी कि आग की आगोश में घर में रखा सारा सामान जैसे एक मोटरसाइकिल, दो साइकिल, एक ई- रिक्शा,टीवी,पंखा तथा नगदी सहित अन्य वस्तुए जलकर खाक हो गया ।ग्रामीणों ने फोन कर दमकल को बुलाया दमकल कर्मियों के आने के बाद तथा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को जयहिंद अपने समस्त परिवार सहित खाना खाकर सो गए तथा ई-रिक्शा को चार्ज में लगा दिया ,चार्जर बोर्ड हीट होकर शार्ट सर्किट करने लगा जिससे घर मे आग लग गयी और घर मे रखा सारा सामान धू-धू कर जलने लगा।किसी तरह गृहस्वामी और परिजन घर के पीछे से भाग कर अपनी जान बचाई।
हल्का लेखपाल दीपाली सिंह ने बताया कि सूचना पर मौका मुआयना किया गया ग्रामीणों से पूछ-ताछ पर आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है हालांकि घर में रखा कई कीमती चीज जिसमें साइकिल मोटरसाइकिल ई- रिक्शा,पंखा,टीवी और अन्य सामान जलने की पुष्टि हुई है।

rkpshomnath

Recent Posts

2027 से पहले सपा में नेताओं की एंट्री तेज, भवानी भीख शुक्ला के परिवार की ज्वाइनिंग ने बढ़ाई हलचल

यूपी की सियासत में बड़ा उलटफेर! बृजभूषण सिंह के करीबी भवानी भीख शुक्ला पांच बेटों…

30 minutes ago

स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत

सब्जी मंडी से घर लौटते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम बहराइच (राष्ट्र की…

41 minutes ago

आजादी की लड़ाई के गुमनाम नायक को मिला सम्मान, योगी ने किया मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण

राहुल गांधी पर योगी का तीखा हमला, बोले- आजादी की लड़ाई में नेहरू ही नहीं,…

51 minutes ago

लापता छात्रा का शव मिलने के बाद बवाल, ढाई घंटे तक जलता रहा शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात

फोटो AI निर्मित थावे में तनावपूर्ण माहौल, करीब ढाई घंटे तक जलता रहा शव; भारी…

1 hour ago

डीएम की कुर्सी पर बैठीं प्रिया, फरियादियों की सुनीं समस्याएं

शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश,प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझ कर बढ़ा बेटियों का…

1 hour ago

शिवनगर वार्ड में संतोष पाण्डेय के सिर सजा जीत का ताज

अमन निगम को 55 मतों से हराया, संतोष पाण्डेय को मिले 702 वोट पांच प्रत्याशियों…

1 hour ago