बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खण्ड-फखरपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित प्रयास प्रेरणा महिला संकुल समिति के बचत खाते से फर्जी हस्ताक्षर करके वित्तीय वर्ष 2022-23 से अब तक लेखाकार विक्रम मिश्रा द्वारा सी.एल.एफ. अध्यक्ष अनुसूईया देवी द्वारा अन्तरण करवाये जाने का तथ्य संज्ञान में आने पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र के निर्देश पर सम्बन्धित के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 के अन्तर्गत धारा 319 (2), 318 (4), 340 (2), 316 थाना-फखरपुर में 13 दिसम्बर 2024 को प्रथम सूचना रिर्पाेट दर्ज कराई गई है।
उल्लेखनीय है कि सम्बन्धित प्रकरण के संज्ञान में आने पर सीडीओ के निर्देश पर उपायुक्त स्वतः रोजगार द्वारा 23 नवम्बर 2024 को जिला मिशन प्रबन्धक मानवेन्द्र यादव विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) एवं समस्त ब्लाक मिशन मैनेजर के साथ प्रकरण की जांच की गई। जिसमें शिकायत की पुष्टि एवं दोषी कर्मिको द्वारा पूर्व में लिखित रूप से उपरोक्त कृत्य स्वीकार किये जाने की आख्या उपलब्ध कराये जाने पर सीडीओ के निर्देश पर खण्ड विकास अधिकारी द्वारा थाना फखरपुर में लेखाकार विक्रम मिश्रा व सीएलएफ अध्य्क्ष के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गई है।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…
फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…
फोटो goo संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट को बड़ा संदेश: “माफी मांगने को तैयार हूं,…
फोटो goo परिसीमन पर फिर आमने-सामने सरकार और विपक्ष! PM मोदी को खड़गे का चौथा…
फोटो goo सत्ता परिवर्तन की मांग पर सियासी संग्राम तेज! BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का…
फोटो goo MLC चुनाव में अनंत सिंह का बगावती तेवर! नीतीश कुमार पर बड़ा दावा,…