भाजपा नेता की अंतरंग तस्वीर वायरल करने के आरोप में युवक पर एफआईआर दर्ज


रेवती थाना पुलिस ने आईटी एक्ट में दर्ज किया मामला, जांच जारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जिले के रेवती थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार चौहान की एक कथित अंतरंग तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी युवक की पहचान शैलेश कुमार पांडेय के रूप में हुई है, जो चौहान के ही गांव का रहने वाला है।

थाना प्रभारी प्रशांत कुमार चौधरी ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि अर्जुन चौहान की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर शैलेश पांडेय के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम (IT Act) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

चौहान का आरोप है कि शैलेश ने दो दिन पहले उनके फेसबुक अकाउंट पर एक अंतरंग फोटो अपलोड की और उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इससे न सिर्फ उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है, बल्कि उन्हें सामाजिक तौर पर भी अपमानित होना पड़ा।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

4 minutes ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

9 minutes ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

16 minutes ago

सिस्टम का बोझ और बुजुर्ग की पीठ…!

ज़नाब, जूते न गंदे हो जाएँ युवा साहब के,देखो इंसानियत को कीचड़ में बहा दिया।इस…

29 minutes ago

आंगनवाड़ी से माफिया तक… पिंडरा में योगी ने सुनाया पुराना किस्सा, विपक्ष पर भी बरसे

पिंडरा में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- माफिया पर कार्रवाई की बात आते…

43 minutes ago

मुसहर बस्तियों में विशेष कैंप लगाकर पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा

43 बस्तियों के 5,578 परिवारों के 24,105 सदस्यों को योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य कुशीनगर…

2 hours ago