बेलसरा गांव में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देशानुसार 9 फरवरी से 13 फरवरी तक देशभर में मनाए जा रहे वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत चिलकहर विकास खंड के बेलसरा गांव में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं और वित्तीय सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ आरबीआई के लोकल डेवेलपमेंट ऑफिसर (एलडीओ) श्रवण कुमार, जिला अग्रणी प्रबंधक सुशील कुमार एवं ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक हैदर अली द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को केवाईसी (नो योर कस्टमर) अपडेट कराने के लाभ, उसकी प्रक्रिया एवं इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि केवाईसी अद्यतन न होने की स्थिति में बैंकिंग सेवाओं में बाधा आ सकती है, इसलिए समय-समय पर इसे अपडेट कराना अत्यंत आवश्यक है।साथ ही भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं—प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, अटल पेंशन योजना तथा मुद्रा लोन—के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इन योजनाओं के माध्यम से आमजन किस प्रकार कम प्रीमियम में बीमा सुरक्षा, भविष्य के लिए बचत एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं, इस पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अग्रणी प्रबंधक सुशील कुमार ने कहा कि वित्तीय साक्षरता आज के समय की एक बुनियादी आवश्यकता है। यह न केवल लोगों को अपने धन का सही प्रबंधन करना सिखाती है, बल्कि उन्हें सुरक्षित और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर भी अग्रसर करती है। उन्होंने ग्रामीणों से बैंकिंग सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।आरबीआई के एलडीओ श्रवण कुमार ने केवाईसी अद्यतन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बैंकिंग सेवाओं का निर्बाध लाभ लेने के लिए केवाईसी का अपडेट रहना बेहद जरूरी है। वहीं ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक हैदर अली ने कहा कि अपने धन की सही जानकारी और समझ ही वित्तीय साक्षरता का मूल उद्देश्य है।इस अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एफएलसीसी अनिल शुक्ला ने बैंकिंग फ्रॉड से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी और लोगों को साइबर ठगी व धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह दी।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान वशिष्ठ नारायण, अनिल सिंह, राम प्रवेश, रविंद्र सिंह, अनिल, शंभू नाथ गिरी, वीरेंद्र भारती (ग्राम विकास अधिकारी), शुभम ओझा, विनोद, आदित्य, राकेश, ज्ञानी, विजयपाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नितेश पाठक ने किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

1 hour ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

4 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

4 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

4 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

5 hours ago

गोरखपुर परिक्षेत्र में अपराध पर शिकंजा कसने की नई पहल

एक जैसे अपराधों की कड़ियों को जोड़ने के लिए क्राइम एनालिसिस टीम’ का गठन गोरखपुर(राष्ट्र…

5 hours ago