पालघर (महाराष्ट्र) / राष्ट्र की परम्परा।
बसई-विरार महानगरपालिका क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ लगातार संघर्षरत पत्रकार विनोद यादव के आंदोलन को आखिरकार सफलता मिलती नजर आ रही है। आइडियल पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार विनोद यादव द्वारा चलाए जा रहे धरना-प्रदर्शन व भूख हड़ताल को बुधवार को प्रशासनिक संज्ञान के बाद फिलहाल स्थगित कर दिया गया।
इस आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, केंद्रीय संयुक्त सचिव जमुना चव्हाण, प्रदेश संपर्क प्रमुख भरत कुमार भानुशाली और जिला संरक्षक सुरेश जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर यादव की हौसला अफजाई की और तत्काल नगर पालिका उपायुक्त दीपक सावंत से वार्ता की। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि पत्रकार को किसी भी प्रकार की क्षति पहुंचती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
उपायुक्त सावंत ने संबंधित दस्तावेज दिखाकर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया और वार्ड अधिकारी निलेश म्हात्रे तथा इंजीनियर अक्षय ठाकुर को धरनास्थल पर भेजा गया। पुलिस अधिकारी प्रकाश कावले ने भी आंदोलन समाप्त करने का निवेदन किया। विचार-विमर्श के बाद संगठन ने फिलहाल आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मिश्रा ने पत्रकार विनोद यादव और सुरेश जायसवाल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों पर जल्द ही प्रभावी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस शुरुआती कार्रवाई को संगठन की एक महत्वपूर्ण जीत माना जा रहा है।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…
आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…
आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…
फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…