जमीनी विवाद में हुयी मारपीट, एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरिहा दपौली निवासिनी राजकुमारी पत्नी राजकुमार ने सोमवार को थाने पर तहरीरी दिया था ।और तहरीरी में बताया कि, उनकी जमीन पर विपक्षी भगोले,ननके पुत्रगण हीरालाल यादव,भूरे पुत्र कृष्णाराम,व अलखराम की पत्नी ने मिलकर नींव खोदकर निर्माण कार्य करने लगे हैं।राजकुमारी द्वारा रोकने पर भद्दी भद्दी गालियां व जाति सूचक शब्द कहते हुए लात घूंसों से व लाठी डंडों से मारा पीटा है।पुलिस द्वारा पीड़िता राजकुमारी को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सीएचसी भेजा जहाँ उनका उपचार कर घर भेज दिया गया।मंगलवार की सुबह अचानक पीड़िता की हालत विगड़ गयी, और परिजन उसे लेकर सीएचसी आने लगे कि रास्ते मे ही पीड़िता राजकुमारी ने दम तोड़ दिया। पयागपुर थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि सोमवार को मिली तहरीर के आधार पर 323,504,506,एस सी,एस टी,एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पीएम रिपोर्ट मिलने पर आगे की आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।उस सन्दर्भ में जब सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पयागपुर के अधीक्षक डॉ थानेदार से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि सुबह राजकुमारी के परिजन लाये थे जो मृत अवस्था में थी। परिजनों के घर पर मातम छा गया और परिवार के लोगों का रोरो कर बुरा हाल है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

8 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

20 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

20 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

20 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

20 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

20 hours ago