महिला सिपाही ने मंत्री को राखी बांधी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भाई-बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षाबंधन पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में महिला आरक्षियों से राखी बंधवाई। इस दौरान दर्जनों आरक्षियों ने मंत्री दयाशंकर सिंह को मिष्ठान खिलाकर राखी बांधी। मंत्री ने सभी को उपहार के साथ ही शुभाशीष दिया। मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि भाई-बहन के अटूट प्रेम के इस पावन पर्व पर सभी आरक्षियों से राखी बंधवा कर अभिभूत हूं। इस दिन सभी भाइयों को अपनी बहनों से राखी बंधवाने का इंतजार रहता है लेकिन सभी महिला आरक्षी ड्यूटी की वजह से अपने घर नहीं जा सकीं हैं। ऐसे में आज सभी आरक्षियों का भाई बनकर उनसे राखी बंधवाना मेरे लिए भी सौभाग्य की बात है। कहा कि प्रयास रहेगा की प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन बंधन पर इनसे राखी बंधवाएं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर सिंह आदि अधिकारियों ने भी आरक्षियों से राखी बंधवाई। इसके बाद मंत्री दयाशंकर सिंह निधरिया स्थित निराश्रित केंद्र पर भी पहुंचे और वहां मौजूद सभी बच्चियों से राखी बंधवाई। यहां भी मंत्री ने सभी को उपहार व मिष्ठान के साथ शुभाशीष दिया। इस दौरान मंत्री ने सभी किशोरियों से उनकी समस्याओं के बाबत पूछा और समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान अनिल पांडेय, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय, हर्ष सिंह, ध्रूप सिंह, अरुण सिंह, अमरीश पांडेय आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरू, 28 अगस्त तक होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

जम्मू (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Amarnath Yatra…

1 hour ago

US-Iran Talks फेल: पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, इशाक डार बोले—सीजफायर बढ़े

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ता विफल होने के बाद…

3 hours ago

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

7 hours ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

16 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

17 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

17 hours ago