ज़हरीले केमिकल से बब्लू कंपाउंड में बिमारी फैलने का अंदेशा

ठाणे मनपा स्वास्थ विभाग होगा जिमेदार

ठाणे/मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
दिवा प्रभाग समिति के अंतर्गत बब्लू कंपाउंड नामक परिसर में ज़हरीले केमिकल से बिमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। ठाणे मनपा का स्वास्थ्य विभाग आंख मूंद कर खामोश बैठी नजर आ रही है। स्थानीय लोगों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक डायघर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत, खान कंपाउंड परिसर के बगल में स्थित बब्लू कंपाउंड नामक परिसर में गाला न.1, सर्वे नम्बर 84, हिस्सा न.2, जमीन पर कमरुद्दीन मोहम्मद खलील खान नामक व्यक्ति द्वारा एक लंबे चौड़े गोडाउन में ए-1 प्लास्टिक इंटरप्राइजेस नामक तथाकथित कंपनी के नाम पर ज़हरीला केमिकल लाकर जमा करने का काम किया जाता है। इस तथाकथित ए-1 प्लास्टिक इंटरप्राइजेस कंपनी के गोडाउन में जमा ज़हरीले केमिकल की गोनियों से इलाके में बिमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। लेकिन दर्जनों शिकायत के बाद भी दिवा प्रभाग समिति के सहायक आयुक्त अक्षय गुर्दे और उनका स्वास्थ्य विभाग उन सभी शिकायतों को कचरे के डिब्बे में डालकर न जाने क्यों नजर अंदाज करने की कोशिश कर रहे हैं। इस तथाकथित ए-1 प्लास्टिक इंटरप्राइजेस नामक कंपनी के आसपास इमारतें बन गई है और उन इमारतों में लोग रहने आ चुके हैं, उन इमारतों के छोटे छोटे मासूम बच्चे इमारत के नीचे आस-पास सुबह से-शाम तक खेलते रहते हैं और ठीक उन्हीं इमारतों के बीच ए-वन प्लास्टिक इंटरप्राइजेस नामक कंपनी का गोडाउन है, और इसी गोडाउन में अलग-अलग किस्म के ज़हरीले केमिकल का भंडार लगा हुआ है जिससे प्राणघातक बिमारी फैलने का अंदेशा है। इलाके में प्राणघातक बिमारियां फैलने से पहले नहीं रोका गया तो आने वाले समय में स्थानीय रहवासियों को अपने चपेट में ले सकता है। इस ज़हरीले केमिकल के बारे में उस समय पता चला जब ए-वन प्लास्टिक इंटरप्राइजेस कंपनी में नौकरी करने वाले दो कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने ही बताया कि यह कंपनी नवी मुंबई, गुजरात के सुरत, नवसारी अहमदाबाद, नासिक , धुलिया यादि जगहों की कंपनियों से वेस्टेज केमिकल लाती है और उसकी थोड़ी साफ सफाई करने के बाद हमारे सेठ पप्पू भाई निकट की अन्य कंपनियों को बेचने का काम करते हैं। ए-1 प्लास्टिक इंटरप्राइजेस कंपनी के उन दोनों कर्मचारियों से उनकी बिगड़ी हालत को देखकर जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि परिवार को पालने के लिए इसी केमिकल की कंपनी में नौकरी करने से हम दोनों की ऐसी हालत हो गई है, क्योंकि केमिकल इतना ज़हरीला रसायन होता है बदन के जिस हिस्से में लग जाता है तो वहां की चमड़ी निकल जाती है। आस-पास के लोगों ने शासन-प्रशासन से इस मामले की जांच पड़ताल करने की बात कही और ए-1 प्लास्टिक इंटरप्राइजेस कंपनी चलाने वाले मालिक कमरुद्दीन मोहम्मद खलील खान पर सख़्त से सख़्त कार्रवाई करने के साथ ही इस गोडाउन को ध्वस्त करने की मांग की हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्रो. अजय शुक्ला बने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के चीफ वार्डेन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के आचार्य प्रो. अजय…

9 hours ago

योग से स्वस्थ मातृत्व का संदेश, महिला चिकित्सालय में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए विशेष शिविर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के तहत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला…

9 hours ago

ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

घर के बाहर निकलते समय बिगड़ा संतुलन- सड़क पर गिरने के बाद ट्रैक्टर से हुए…

9 hours ago

मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला से मचा हड़कंप

लीलकर गांव में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस महिला को सुरक्षित उतारने में जुटी सिकंदरपुर…

9 hours ago

लूट की कहानी निकली फिल्मी

सगी बड़ी भाभी ने ही रची थी साजिशपुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा,जेवर और नकदी बरामद…

10 hours ago

पीएम स्वनिधि योजना से छोटे व्यापारियों को मिली नई पहचान, लाभार्थी हुए सम्मानित

योजना के छह वर्ष पूरे होने पर लोक कल्याण मेला आयोजित,उत्कृष्ट पथ विक्रेताओं को मिला…

10 hours ago