बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
बलिया-फेफना मार्ग पर स्थित थाना क्षेत्र के फेफना के नसीराबाद प्राथमिक स्कूल के समीप स्कॉर्पियो की चपेट में आने से पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया।
शुक्रवार की शाम फेफना थाना क्षेत्र के बघेजी निवासी रोहित सिंह (30) पुत्र रामप्रवेश सिंह अपनी 6 वर्षीय पुत्री परी के साथ बलिया अपने बड़े पिता को देखने जा रहे थे। अभी नसीराबाद प्राथमिक स्कूल के समीप पहुंचे थे, तभी बलिया की तरफ से जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परी को मृत घोषित कर दिया। रोहित की स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद मऊ के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को देने के साथ ही वाहन को कब्जे में ले लिया है।
देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…
छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…
एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…
16 किलोमीटर की नई सड़क से 32 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ, शासन की…
भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…
मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…