उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) खरीफ फसल की बुआई का समय नजदीक है किसान अपने काम में जोर शोर से लगा है । पर पानी को कमी से किसान बेचारा बना हुआ है।क्षेत्र के विभिन्न गांवों से गुजरने वाली माइनर नहरों का बुरा हाल है । नहरों में एक बूंद पानी भी टेल तक नही पहुंच पाया है।किसान अपने फसलों की बुआई को लेकर चिंतित नजर आ रहा है ।नहर किनारे बसे गांवों के किसानों का बुरा हाल हो रहा है पानी के लिए सभी को अब भगवान की कृपा के सहारे बीत रहा है।क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नहरों के माध्यम से पानी तो नही जाने की व्यवस्था है पर जहां से नहर गुजरी है उनके आसपास किसानों का बुरा हाल होता जा रहा है। नयानगर,विशुनपुर,माधौ महुवा,इमलिया,बेथुइया,बदलपुर,मझौव्वा कुरथुवा गांव से होकर नहर बगल के जनपद बस्ती को चली जाती है।इन गांवों के किसानों को खरीफ की फसल की बुआई करना दूभर हो गया है।चिलचिलाती धूप गर्मी में गांव के किसानों का खरीफ की फसल पर प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है। किसान लल्लू राम, पारस नाथ, गुल मोहम्मद व अकबर अली बताते हैं कि जरूरत पर नहर में पानी न आने से धान की फसल बुआई को लेकर समस्या हो रही है।खरीफ की फसलों को लेकर पानी आवश्यक है पर नहर में समय से पानी न आने से इस बार समस्या ज्यादा है।इस बार भीषण गर्मी ने खरीफ की फसलों को लेकर समस्या खड़ी कर दी है।उन्होंने बताया कि नहर में पानी फसलों के तैयार होने पर आता है तब नहर कट जाती है और फसलें बर्बाद हो जाती है मौके पर फसल की सिचाई के लिए पंपिंग सेट का सहारा काम आता है जिम्मेदारों की लापरवाही किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बनी हुई है।नहर विभाग के जेई से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल नं०बंद मिला जिससे बात नही हो पाई है।क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के किसानों को खरीफ की फसलों की बुआई चिंता का विषय बना हुआ है।
पाकिस्तान में ऊर्जा संकट से सख्ती: रात 8 बजे के बाद बाजार बंद, 10 बजे…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक बड़ी कार्रवाई…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा पुल के पास मंगलवार सुबह एक…
कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 6 से 8 अप्रैल 2026 तक…
तेहरान/मिडिल ईस्ट (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम…