लावारिस पशुओं से किसान परेशान, और साड़ के वार से कई घायल

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
जिला मुख्यालय से सटे बेलईसा चौराहा,सलारपुर बृंदावन कॉलोनी मे लावारीस पशुओं से किसान बहुत परेशान है,आए दिन छुट्टा पशु खेतों में रखवाली कर रहे किसानों को मारकर घायल कर दे रहे हैं, इससे कई लोग बीमार पड़ गए हैं।
सरकार लाख दावा करले कि गोशाला बन जाने से किसानो की फ़सल बर्बाद होने से बचा गयी है, लेकिन आज भी आजमगढ़ जनपद में फसलों की बर्बादी छुट्टा पशु आए दिन कर रहे हैं,और संबंधित जिम्मेदार मौन धारण किये हैं। रानी की सराय थाना अंतर्गत नीबी बेलईसा निवासी किसान, अनिल उपाध्याय ने जिलाधिकारी से मिलकर प्रार्थना पत्र देकर छुट्टा पशुओं के आतंक से बचने के लिए गुहार लगाई थी, प्रार्थना पत्र में उन्होंने कहा था कि उनका खेत सलारपुर वृंदावन कॉलोनी के पास विकास खण्ड पल्हनी में है,जहाँ आए दिन छुट्टा पशु खेतों की रखवाली करते समय किसानों को दौडा कर मारते हैं, जिससे कई लोग घायल हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने तत्काल विकास खण्ड कॉलोनी के विकास खण्ड अधिकारी को निर्देशित किया,कि टीम बनाकर छुट्टा पशुओं को संरक्षित करें, जिससे किसान का फसल ना बर्बाद हो। लेकिन विभागीय अधिकारियों ने प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर दिया और कोई समाधान नहीं किया, रविवार शाम को छुट्टा पशु क्षेत्रों में किस फसल को बर्बाद कर रहे थे, उसी समय गौरव उपाध्याय अपने खेत पर पहुंचे और छुट्टा पशुओं को भगाने कोशिश किए, लेकिन छुट्टा पशु झुण्ड बनाकर, गौरव उपाध्याय के ऊपर हमला कर दिए जिससे वह घायल हो गए, उपस्थित लोगों ने किसी तरह उनको बचाया ,छुट्टा पशुओं के आतंक से किसान भयभीत है। कई मनमढ किस्म के छुट्टा पशु है जो आए दिन किसानों को पर हमला करते हैं, इनका झुंड बेलईसा चौराहे से लेकर सर्किट हाउस तक देखा जा सकता है। फिर भी जिम्मेदार इन को संरक्षित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं, वह किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं। नगर पालिका ध्यान दे रही है, ना ही ग्राम पंचायत ध्यान दे रहा हैं जब बड़ी घटना घटित हो जाएगी तब जिम्मेदार जागेंगे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago