संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l उप कृषि निदेशक डा. राकेश कुमार सिंह ने बताया है कि आधुनिक खेती किए जाने के लिए खेती में कृषि यंत्रीकरण का अत्याधिक महत्व है, जिसके लिए कृषि विभाग अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराता है। सामान्य जाति के लिए अनुदान 40%, लघु श्रेणी के कृषक, अनुसूचित जाति एवं महिलाओं के लिए अनुदान की धनराशि 50% होती है। कृषि यंत्रीकरण योजना अंतर्गत जिन किसानों द्वारा यूपी एग्रीकल्चर पोर्टल पर टोकन धनराशि जमा करते हुए लॉटरी के माध्यम से बुकिंग कंफर्म की गई थीl उन्हें सत्यापन उपरांत अनुदान का भुगतान किया जा रहा है। जिसमें कुल 477 लक्ष्य के सापेक्ष 374 किसानों के द्वारा बुकिंग हुई है। अब तक कुल 45 किसानों को प्रधान की धनराशि भुगतान की जा चुकी है। शासन द्वारा अनुसूचित-जनजाति के किसानों को भी कृषि यंत्रीकरण का लाभ उपलब्ध कराए जाने हेतु 9 फरवरी 24 से बुकिंग प्रारंभ कर दी हैl
इस श्रेणी के किसान 23 फरवरी 24 तक यंत्रों की बुकिंग कर सकते हैं बुकिंग के लिए यूपी एग्रीकल्चर पोर्टल पर अपना कृषक पंजीकरण नंबर के माध्यम से टोकन धनराशि जमा कर बुकिंग कराएंगे।
अस्पतालों के भारी-भरकम बिल, महंगी जीवनरक्षक दवाओं और फार्मा कंपनियों की कथित अनैतिक मार्केटिंग पर…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना के बीच पटना से…
28 अक्टूबर पुण्यतिथि विशेष: साहित्य, राजनीति और चिकित्सा जगत की वे महान हस्तियां, जिनकी विरासत…
लेखक: अभिषेक कुमार 28 अक्टूबर का इतिहास: कुछ जन्मदिन केवल कैलेंडर की तारीख नहीं होते,…
28 अक्टूबर का इतिहास इतिहास के पन्नों में 28 अक्टूबर: अभिषेक कुमार की रिपोर्ट 28…
आज 28 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों…