चकबन्दी प्रक्रिया में सहयोग करें कास्तकार- बन्दोबस्त अधिकारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) बृहस्पतिवार को पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी राजीव उपाध्याय ने बताया कि चकबंदी की मूल भावना है कि किसानों के बिखरे हुए चकों को एक साथ जोड़कर चक प्रदत किया जाए जिससे काश्तकारों को कृषि कार्य करने में सुगमता हो।बंदोबस्त अधिकारी ने बताया कि जिले में इस समय चकबंदी की टीम बहुत अच्छा काम कर रही है, सिया बस्ती में पिछले 25 वर्ष से चकबंदी कार्य चल रहा था, जिसका धारा 52 का प्रकाशन कराके चकबंदी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही बस्ती और रकौली का कब्जा परिवर्तन का काम भी पूरा कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त और बेहतर कार्य करते हुए इसी वित्तीय वर्ष में नसीराबाद और पकड़ी का धारा 20, 23 का प्रकाशन कर कब्जा परिवर्तन कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।बताया कि चकबंदी कार्य पारदर्शी ढंग से चल रहा है। विवादों के सवाल पर कहा कि विवादों के निस्तारण के लिए सक्षम न्यायालय हैं, जिसमें दोनों पक्षों को सुनकर उसका निस्तारण किया जाता है।साथ ही जिस गांव में चकबंदी चल रही है वहां के लोगों से अपील किया की चकबंदी प्रक्रिया में सहयोग करें, केवल अपना स्वार्थ ना सोचे, क्योंकि सभी की मांगों को उनके हिसाब से पूर्ण कर पाना संभव नहीं है।

Karan Pandey

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

6 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

6 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago