भारतीय किसान यूनियन टिकैत के किसानों ने मनाया काला दिवस

बदायूं(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार 23 फरवरी भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर बदायूं में किसानों ने काला दिवस मनाया । शुक्रवार को मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना व जिला अध्यक्ष रमाशंकर शंकधार व मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह जिला प्रभारी झाझन सिंह ने जिला मुख्यालय पहुंचकर काला दिवस मनाया, इस अवसर पर मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा, संयुक्त मोर्चा के चौधरी राकेश टिकैत द्वारा आवाहन किया गया हैं कि अपने-अपने जिला मुख्यालयों पर काला दिवस मनाया जाए। देश के अन्नदाताओं पर गोली मारकर उनकी हत्या की जा रही है, जनरल डयारजैसा मंजर दिखाई दे रहा है। शंभू बॉर्डर पर ऐसा लगता है जलियांवाला पार्ट 2 मोदी सरकार के द्वारा किया जा रहा है। मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा ब्रिटिश हुकूमत से भी ज्यादा खतरनाक सरकार है मोदी सरकार। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामाशंकर शंकधार ने कहा हमारी चुनी हुई सरकार हम ही लोगो को दिल्ली घुसने पर पाबंदी लगा रही है यह कैसा लोकतंत्र है, शंभू बॉर्डर तथा हरियाणा बॉर्डर पर युद्ध बंदी जैसे इंतजाम किए गए हैं। मोदी सरकार अन्न दाताओं पर ज़ुल्म कर रही है इसको पूरी दुनिया देख रही है। भारत देश के प्रधानमंत्री देश के अन्नदाताओं पर किस तरीके से पेश आ रहे हैं यह देश की जनता देख रही हैं। जिला अध्यक्ष ने कहा जो भी कार्यक्रम आ रहे हैं उसमें बदायूं किसी भी हालत से पीछे नहीं रहेगा। जैसे ही राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का आदेश जारी होगा हम दिल्ली के लिए जत्तेदार रवानगी होना शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा जिले भर में तैयारी शुरू कर दी गई हैं हर ब्लॉक अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष के लिए जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। उन्होंने कहा किसानों की जंग आर पार के साथ होगी, किसी भी कीमत पर एमएसपी व कर्ज माफी से कम कोई समझौता नहीं होगा। किसानों का कर्ज़ माफ करने में सरकार के पेट में दर्द क्यों उद्योगपति पूंजी पतियों के कर्ज माफ कर किसानों पर चक्रवर्ती ब्याज, इस तरह दोहरी नीति से काम चलने वाला नहीं हैं। इस अवसर पर मंडल के उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा जिस देश का किसान पर तरक्की निर्भर होती हो इस वर्ग का खत्म करने पर तुली हो ऐसी सरकार देश के हित में नहीं है, ऐसी सरकार को देश से विदा करने में ही भलाई है आज का दिन इतिहास में काला दिवस लिखा जाएगा। इस दौरान बिसौली ब्लाक अध्यक्ष योगेश कुमार यादव, शैलेंद्र कुमार यादव, दिनेश यादव, गंगा लहरी, तहसील उपाध्यक्ष केसर अली, तस्लीम गाजी, जिला प्रभारी झाझन सिंह, जिला प्रचार मंत्री राशिद अब्बासी, शीशपाल सिंह, भीमसेन राजपूत समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

6 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

8 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

10 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

10 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

12 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

12 hours ago