सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) खेतो में किसानों की फसल तैयार हो चुकी है ।हर साल की तरह इस साल भी आग कई गांव में किसानों के तैयार फसल को अपने आगोश में ले रही है। किसान असहाय हो कर देखने को विवस है ।सरकार द्वारा की गई आग पर काबू पाने की व्यवस्था नकाफी है । सलेमपुर में एक अग्नि समन यंत्र है सलेमपुर का क्षेत्र बड़ा है ।एक अग्नि समन वाहन सलेमपुर के लिए कम है एक साथ अगर दो जगह आग लग जाय या बड़े क्षेत्रफल में आग लग जाय तो एक अग्नि समन वाहन नकाफी साबित होता है। सलेमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली लाला में 11000 वोल्ट के तार से विधुत शॉर्ट सर्किट हो गया जिससे आग लग गई ।कई किसानों के मेहनत को आग की लपटो ने स्वाहा कर दिया ।इस आग में लगभग बीस बीघा गेहूं का खेत जल कर राख में तब्दील हो गया मौके आग लगने के पश्चात ही ग्रामीणों ने अग्नि समन विभाग के नंबर पर संपर्क किया लेकिन ग्रामीणों के अनुसार नंबर नहीं लगा फिर ग्रामीणों ने सलेमपुर कोतवाली पुलिस को आग लगने की सूचना दी जिसपर अग्नि समन यंत्र के साथ सलेमपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची आग को चल रही पछुवा हवा से बुझाने में काफी परेशानी आ रही थी कड़ी मेहनत के बाद ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका ।इस आग में किसान अभिनंदन यादव, इकबाल, महादेव यादव आदि की फसले जल कर राख हो गई है ।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…