चार गुना मुवावजे के लिए किसानो ने भरी हुंकार

वर्तमान बाजार रेट भुगतान नहीं तो जमीन नही -अजीत त्रिपाठी

किसानों की हक़ की लड़ाई सड़क से सदन तक होगी – विजय रावत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) एनएच 227 ए रामजानकी मार्ग के विस्तारण से प्रभावित किसानों की एक बैठक शनिवार 16/3/2024 को 11 बजे बरहज बाईपास पर सम्पन हुई।। बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया की बिना बाजार मूल्य के चार गुना भुगतान किया जाय, हम किसान अपनी जमीन हाइवे को नही देंगे इसके लिए कोई भी कुर्बानी देने के लिए कास्तकार तैयार है। बैठक को सम्बोधित करते हुए भूमि बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अजीत कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान सरकार संवेदनहीन एवं किसान विरोधी है, उनका ध्यान किसान के हितों पर न होकर कॉरपोरेट जगत के तरफ है। सरकार किसानों के हित में बाजार मूल्य के चार गुना भुगतान मुआवजे के रूप में प्रभावित कस्तकारो को करे। त्रिपाठी ने कहा कि हम सरकार के विकास कार्यों के विरोधी नही है किन्तु किसानों के हितों के अनदेखी नहीं होने देंगे, इसके लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं। त्रिपाठी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा किसान को मुवावजा के भुगतान हेतु सर्किल रेट के 2/3 कटौती किया जाना गैर वाजिब है।इस क्रम में विजय रावत ने कहा कि सरकार अगर किसानों को नियम संगत तरीके से मुआवजा का भुगतान नहीं करती है तो प्रभावित किसान सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे।बैठक की अध्यक्षता राजाराम यादव ने किया। इस दौरान मुख्य रूप विकास यादव, अमीन खां हाफी, अजीत कुमार, अभिमन्यु, सुरेन्द्र, विरजानन्द, रामआशीष, महन्त, नवीन गुप्ता, अरविद, अशोक, विजय बहादुर, शेर लाला, अजय बाके, इंदरजीत, आंनद आदि लोग मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

शराब की दुकानों के खिलाफ मोर्चा, अधिवक्ताओं ने डीएम से की सख्त कार्रवाई की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महुली स्थित शराब की दुकान को हटाने की मांग…

2 minutes ago

घायल तेंदुए की मौत से जुम्मन पूरवा में दहशत

इलाके में और तेंदुओं की मौजूदगी से बढ़ी चिंता शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)l जनपद के थाना…

9 minutes ago

सुभासपा नेता अरविंद राजभर का जिले में ऐतिहासिक स्वागत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के सुप्रीमो व कैबिनेट…

21 minutes ago

होली-ईद से पहले देवरिया में एकता का संदेश, जिला एकीकरण समिति की अहम बैठक

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

1 hour ago

उच्च न्यायालय के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, देवरिया बीएसए निलंबित

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चर्चित कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद प्रशासनिक…

2 hours ago

अनियमित अभिकर्ताओं पर शिकंजा, जिला बचत कार्यालय मऊ में जांच प्रक्रिया सख्त

मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में जिला बचत कार्यालय से जुड़े अभिकर्ताओं के कार्यों को लेकर…

2 hours ago