खाद की किल्लत से किसान परेशान,मुख्य मार्ग को किया जाम

महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सीमावर्ती थाना सोनौली नौतनवां बरगदवां परसा मलिक में मौजूद खाद दुकानदारों द्वारा महंगे दामों पर यूरिया खाद देने तथा खाद दुकानदारों के द्वारा सुबह-शाम मौका देखकर बाइक तस्करों के माध्यम से थाना क्षेत्रों में मौजूद नेपाल जोड़ने वाली सड़कों के रास्ते भारतीय यूरिया खाद नेपाल भेजने के कारण किसान उग्र हो गये। परसा मलिक थाना क्षेत्र में मौजूद साधन सहकारी समिति तरैनी में पांच सौ बोरी यूरिया खाद आने की सूचना पर समिति पर पहुंचे हजारों की संख्या में क्षेत्रीय किसान महिला व पुरुषों ने अपने सभी कागजात लेकर समिति पर सुबह से ही कड़ी धूप में खाद लेने के लिए धक्का मुक्की के बीच लंबी लाइनें लगाकर अपने बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच भीड़ बढ़ने के कारण गुस्साए किसान खाद की किल्लत और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर भड़क उठे और नारेबाजी करते हुए नौतनवां ठूठीबारी मुख्य मार्ग के कुकेसर चौराहे पर आधे घंटे मुख्य रोड जाम कर दिया। सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गयी। किसी ने रोड जाम करने की सूचना परसा मलिक पुलिस को दे दिया सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष के घटना स्थल पर पहुंचते ही सड़क जाम करने वाले लोग इधर उधर हो गये।
पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार राय ने अपने हमराहियों की मदद से लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और समिति पर पहुंच कर किसानों को लाइने लगवाकर सिस्टम से खाद वितरण शुरू कराया।वहीं किसानों द्वारा रोड जाम करने की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार कर्ण सिंह और क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी ने समिति पर पहुंचकर सचिव और किसानों से बात कर खाद वितरण सुनिश्चित कराया और उपस्थित भीड़ में माइक के माध्यम से घोषणा भी किया की खाद वितरण में विवाद करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई कि जायेगी। सबसे रोचक व आश्चर्यजनक बात तो यह है कि रोड जाम करने व हंगामे के बीच जहां दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद रहे वहीं भीड़ में सड़क किनारे खड़ी लगभग आधा दर्जन बाइकों पर रखी लोगों के हेलमेट अज्ञात चोरों ने गायब कर दिया, जो स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर लोगों में चर्चा का विषय बन गया।

Karan Pandey

Recent Posts

पीपल के पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, सोनौली में मचा हड़कंप

एसएसबी मार्ग पर उमड़ी भीड़, जवानों ने लोगों को हटाकर बनाई सुरक्षित दूरी, वन विभाग…

1 hour ago

ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर पंचायत राज मंत्री को सौंपा मांगपत्र

मानदेय, विकास कार्यों के भुगतान समेत छह मांगों को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान…

1 hour ago

धमकी और रुपयों की मांग से परेशान किशोर ने दी जान

परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर जताया आक्रोश, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज शाहजहांपुर…

1 hour ago

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अल्पकालीन विस्तारक योजना कार्यशाला आयोजित

बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )सिकंदरपुर नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा अल्पकालीन विस्तारक…

1 hour ago

यूपीडब्लूजेयू में प्रदेश महामंत्री बने अजय त्रिवेदी

रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…

3 hours ago

रेल प्रबंधक ने कछवा रोड स्टेशन का किया संरक्षा निरिक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…

3 hours ago