खाद–बीज की काला-बाजारी से किसान ठगे जा रहे, प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के शिकारपुर, नारायनपुर,
भिटौली, परतावल, धरमपुर, पुरैना सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में खाद और बीज की मनमानी बिक्री ने किसानों की कमर तोड़ दी है। निजी दुकानों पर निर्धारित-दरों से कहीं अधिक कीमत वसूली जा रही है, जिससे आर्थिक रूप से परेशान किसान खुलकर अपनी बात कहने से भी कतरा रहे हैं। महंगाई, दोहरी मार और खेती लागत बढ़ने के बीच यह मनमानी बिक्री सीधे-सीधे किसान हित पर चोट कर रही है।
स्थानीय किसानों का कहना है कि जैसे- जैसे रबी सीजन नजदीक आ रहा है, खाद और बीज की मांग बढ़ी है। इसी मांग का फायदा उठाकर कई दुकानदार मनमानी दरें तय कर रहे है।शिकायतों के बावजूद न तो कोई कार्रवाई हो रही है और न ही प्रशासनिक टीम की तरफ से निरीक्षण। इससे बिचौलियों और मनमाने विक्रेताओं के हौसले और मजबूत हो रहे हैं।
बताया जाता है कि खाद की एक बोरी पर 50 से 150 रुपये तक अतिरिक्त वसूली की जा रही है। वहीं कुछ प्राइवेट दुकानों पर बीज के दाम सरकारी निर्धारित मूल्य से काफी ऊपर बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब भी प्रशासन या कृषि विभाग से शिकायत की जाती है, जवाब मिलता है कि जांच की जाएगी, लेकिन जमीन पर कार्रवाई होती कहीं दिखाई नहीं देती।
किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इस काला-बाजारी पर रोक नहीं लगाई तो आंदोलन की राह अपनानी पड़ेगी।उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उन्हें लूटने वालों पर कड़ी कार्रवाई होना आवश्यक है।
इस पूरे प्रकरण पर प्रशासन की चुप्पी अब बड़ा सवाल बन चुकी है—क्या जिम्मेंदार विभाग हालात बिगड़ने का इंतजार कर रहा है या फिर मनमानी पर नियंत्रण की मंशा ही नहीं है?किसानों ने मांग की है कि तत्काल छापेमारी अभियान चलाकर खाद–बीज विक्रेताओं की रेट-लिस्ट और स्टॉक की जांच की जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और बाजार में पारदर्शिता लौट सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

4 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

5 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

5 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

5 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

7 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

7 hours ago