किसान गोष्ठी का किया गया अयोजन

जैतीपुर/शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के गांव खेड़ा बझेड़ा में द्वारिकेश चीनी मिल द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में काफी संख्या में किसानों ने प्रतिभाग कर गन्ने की खेती से संबंधित जानकारी प्राप्त की। का शुभारंभ चीनी मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। गोष्ठी में गन्ना संस्थान शाहजहाँपुर के सहायक निदेशक डाक्टर पी. के. कपिल,कृषि वैज्ञानिक डाक्टर जी. एन. गुप्ता, जिला गन्ना अधिकारी जितेन्द्र मिश्रा तथा गन्ना विकास निरीक्षक तिलहर मनीष शुक्ला द्वारा किसानों को गन्ने की फसल की नई-नई तकनीकों की जानकारी दी गई।बताया गन्ने की नयी तकनिकी ट्रेच विधि से 4 फिट की दूरी पर गन्ने की बुवाई कर किसान 20-25 प्रतिशत गन्ने की अधिक उपज लें सकते हैं। इसके साथ अन्तरवर्ती फसल आलू, गोभी, राजमा, धनिया आदि को उगा चार महीने में ही अतिरिक्त आय का साधन बन सकते हैं।मौसम ठण्डा होने के कारण गन्ने में पानी व खाद अन्य मौसम की तुलना में कम लागत लगना आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।वहीं गन्ना विभागाध्यक्ष अनिल सिंह, उपमहाप्रबन्धक दिनेश शर्मा मुख्य प्रबन्धक उपेन्द्र उपाध्याय द्वारा चीनी मिल द्वारा किसान हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। कहा क्षेत्र में गन्ने की फसल हेतु उचित मात्रा में उपजाऊ जमीन उपलब्ध है तथा गन्ने की खेती की असीम सम्भावनाएं है। सभी किसान कम से कम एक एकड़ शरद कालीन गन्ना बुवाई अवश्य करें।किसान गोष्ठी को हर्षवर्धन, विनोद वर्मा, प्रवीण कुमार सहित क्षेत्र के किसान बबलू चौधरी, मगनून खाँ, अभिनव विक्रम, सत्य प्रकाश उदयवीर सिंह, अरविन्द सिंह, शैलेन्द्र सिंह, केशर सिंह आदि मौजूद रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

22 minutes ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

37 minutes ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

38 minutes ago

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

1 hour ago

22 फरवरी को एचआरपीजी कॉलेज में लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, तैयारियों की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 22 फरवरी 2026, रविवार को हीरालाल रामनिवास…

1 hour ago

बेल्थरा रोड क्रॉसिंग पर मालगाड़ी देख मची अफरातफरी

जाम में फंसे वाहनों के बीच पहुंची ट्रेन, पांच मिनट रुकी रही बलिया(राष्ट्र की परम्परा)…

3 hours ago