धरने के एक महीने पूरे होने पर अंडिका बाग से निकलेगा बीस अप्रैल को जुलूस
आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जमीन न देने वाली शर्त के साथ चल रहे अंडिका बाग धरने को 20 अप्रैल को एक महीना हो जाएगा, किसान मजदूर 20 अप्रैल को जुलूस निकालेंगे।
पूर्वांचल किसान यूनियन के महासचिव वीरेंद्र यादव ने कहा कि आज जब पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे औद्योगिक क्षेत्र/पार्क के नाम पर दर्जनों गांव निशाने पर हैं तो उसी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे के किसान जिन्होंने कुछ वर्षों पहले अपनी जमीन एक्सप्रेस वे में दे दी थी वह भी आज जमीन नहीं देने की जिद के साथ 29 दिनों से धरने पर बैठे हैं।
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का किसान, मजदूर एक बार जमीन देकर विकास का कड़वा रसास्वादन कर लिया है।पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के एक किनारे उसकी जमीन है तो दूसरी तरफ उसका मकान है एशिया की बड़ी भूमि अधिग्रहण परियोजनाओं में से एक इस परियोजना ने बहुफसली जमीनों को नेस्तनाबूद कर दिया, गांव वालों को नौकरी का झूठा दिलासा दिया। जिन बकरियों को पाल पोस करके वह चार पैसा कमा लेते थे, आज अगर वह एक्सप्रेस वे के कटीले तारों को पार कर जाती हैं तो न सिर्फ एक्सप्रेस वे अथॉरिटी वाले उसको उठा ले जाते हैं बल्कि गांव वालों से धन उगाही भी करते हैं।
मऊ(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा मऊ…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अलाभित…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महायोगी गुरु श्रीगोरखनाथ शोधपीठ द्वारा प्रकाशित…
देवरिया यातायात पुलिस चेकिंग अभियान: 114 वाहनों पर कार्रवाई, 12 वाहन सीज, नियम तोड़ने वालों…
बलिया/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आया किशोरी दुष्कर्म मामला अब…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी PM-Surya Ghar: Muft Bijli Yojana अब तेजी…