Categories: Uncategorized

कृषि विज्ञान केंद्र वसुली में किसान सम्मान समारोह आयोजित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भागलपुर, बिहार से किसान सम्मान समारोह में पीएम किसान सम्मान निधि की 19 वीं किश्त के डिजिटल वितरण के अवसर पर आज कृषि विज्ञान, वसुली, निचलौल केंद्र में आयोजित समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी द्वारा किसानों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि 2019 में लगभग 11 करोड़ लोगों को 3.46 लाख करोड़ रुपए का डीबीटी किया गया। जबकि किसान सम्मान निधि की 19 किश्त में लगभग 11 करोड़ किसानों को 03.67 लाख करोड़ किसानों के खाते में प्रधानमंत्री द्वारा डिजिटल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों की आय को दोगुना करने और कृषि को लाभप्रद बनाने हेतु प्रतिबद्ध है। इसी का परिणाम है कि 2013 में भारत सरकार का जो कृषि बजट 21933 करोड़ था, वही बजट 2025–26 में 1.27 लाख करोड़ है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि डीबीटी के माध्यम से बिचौलियों को समाप्त कर किसानों को सीधे लाभान्वित किया जाए। यही कारण कि पूर्व की सरकारों में जो पैसा 01 रुपए में केवल 15 पैसा पहुंचता था, वह आज शत–प्रतिशत किसानों के खातों में पहुंच रहा है।
वित्त मंत्री ने गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी की चर्चा करते हुए कहा कि मोदी के लिए केवल यही चार जातियां हैं और इनको लाभान्वित करने के लिए सरकार कार्य कर रही है। कृषि के संपूर्ण विकास का प्रयास केंद्रीय बजट में किया गया है। किसानों को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी के दृष्टिगत प्रधानमंत्री धन–धान्य योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत 100 कम पैदावार जिलों का चयन कर उत्पादकता और उत्पादन बढ़ाने का प्रयास सरकार करेगी।
दलहन आयात की समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत किसानों का देश है, लेकिन हम आज भी दलहन के लिए विदेशों पर निर्भर हैं। प्रधानमंत्री ने इस दिशा में देश को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य दिया है। आज मंच से भी दलहन के बीजों का वितरण इसी उद्देश्य से किया गया है, ताकि किसानों को दलहन खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। उर्वरक उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाने हेतु मोदी द्वारा गोरखपुर और झारखंड में खाद कारखानों को शुरू किया गया। इस बजट में भी एक उर्वरक खाद कारखाना खोलने का प्रस्ताव है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने किसान क्रेडिट कार्ड, एमएसपी आदि का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी सरकार कृषि और किसान के विकास के लिए दिन–रात कार्य कर रही है।
समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री द्वारा विभिन्न कृषि स्टालों का निरीक्षण किया गया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण- पत्र व बीज आदि का वितरण किया गया। इससे पूर्व वित्त मंत्री ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
उपस्थित लोगों ने भागपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा।
इस दौरान कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार, भाजपा नेता अजय श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पर प्रशासन का कब्जा, अदालत ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी जिम्मेदारी

बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर का प्रबंधन अब प्रशासन के हाथ, अदालत के फैसले से खत्म…

24 minutes ago

23 हजार रुपये ने तोड़े रिश्ते, भाइयों के बीच खूनी बवाल

23 हजार रुपये के विवाद में खून-खराबा: भाइयों ने भाई का काटा कान, महराजगंज के…

35 minutes ago

मौत से जंग जीतकर लौटे दो युवक, सिद्धार्थनगर में सेना का साहसिक अभियान

सिद्धार्थनगर में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: 16 घंटे बाद पानी की टंकी से सुरक्षित निकाले गए…

2 hours ago

भारत में दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरणों की गुणवत्ता पर सख्ती, 1 मई 2026 से लागू हुए नए BIS मानक

दिव्यांगों के लिए सहायक उपकरणों की क्वालिटी में लापरवाही अब नहीं चलेगी, BIS के नए…

16 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी भीड़, डीएम-एसपी ने त्वरित निस्तारण का दिया भरोसा

दिव्यांग पेंशन प्रकरण पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा )…

19 hours ago

मानेसर सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहरा

बलिया( राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के जिगनी गांव में शनिवार सुबह उस…

19 hours ago