जिलाधिकारी को दी गई विदाई

अपर जिलाधिकारी ने बुद्ध की प्रतिमा भेंट की

सफल कार्यकाल के लिए लोगों ने दी बधाई

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार को सादे समारोह में जिलाधिकारी आवास कार्यालय पर विदाई दी गई। सभी लोगों ने जिलाधिकारी के बेहद सफल कार्यकाल के लिए बधाई व धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने जिलाधिकारी को माला पहनाकर उनके सहयोग व निर्देशन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने भी राजस्व विभाग की ओर से जिलाधिकारी को बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। उन्होंने लगातार मार्गदर्शन व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और नए दायित्वों के लिए सभी की ओर से शुभकामना प्रेषित किया।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक, परियोजना निदेशक, कोषाधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, ए.आर. कॉपरेटिव, जिला सूचना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके कार्यकाल के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने सबका आभार व्यक्त करते हुए सबके उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रकट की। उन्होंने अपने निजी स्टाफ की सेवा के लिए उनको भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

49 seconds ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

13 minutes ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

50 minutes ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

2 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

2 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

2 days ago