बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ प्रदेश अध्यक्ष शमीम अंसारी ने बहराइच निवासी तेज तर्रार पत्रकार फराज अन्सारी को जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। जारी पत्र के मुताबिक ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ रजि. संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति एवं राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार कुतुबुद्दीन अंसारी की संस्तुति से प्रदेश अध्यक्ष द्वारा फराज अंसारी को बहराइच जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपने की घोषणा की गई है।
वहीं फराज अन्सारी के जिला अध्यक्ष बनने के बाद संगठन के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है। फराज अन्सारी ने बताया कि उन्हें जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। ऐसे में वह संगठन के दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे और जल्द ही संगठन की मजबूती को लेकर एक विशेष मुहिम चलाते हुए वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाएंगे।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…