खेल सामग्री पाते ही खिल उठे चेहरे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान विकास खंड के ग्राम पंचायतों में गठित युवक/महिला मंगल दलों में खेल प्रोत्साहन सामग्री का वितरण ब्लाक प्रमुख संघ के जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल द्वारा विकास खंड सभागार में किया गया।
कार्यक्रम में विकास खण्ड घुघली समेत पनियरा और सिसवा विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के युवक/ महिला मंगल दल के सदस्यों को भी प्रोत्साहन सामग्री वितरित की गयी। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राकेश पटेल ने बच्चों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे खेल प्रोत्साहन सामग्री का उपयोग समस्त ग्राम पंचायत के खिलाड़ी अनिवार्य रूप से करें।सरकार की मंशा अनुरूप खेल के विकास के साथ स्वयं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की बात कही। प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि खेल के क्षेत्र मे अपना सर्वश्रेष्ठ दें और खेल के क्षेत्र में अपने नाम के साथ ही देश का नाम भी गौरवांवित करने के लिए प्रेरित किया।
सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) कमलेश कुमार शाही और सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने भी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए सरकार की इस पहल की सराहना की। इस दौरान कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी पंचायत नजीर अहमद, अखिलेश चौधरी, विजय साहनी, धर्मेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र मिश्रा उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

हर्बल रंग और स्किन केयर टिप्स: इस होली नहीं होगा कोई रिएक्शन

होली में त्वचा और आँखों की सुरक्षा: हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित और बेफिक्र होलीलखनऊ…

2 hours ago

रसड़ा अज्ञात शव हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रसड़ा क्षेत्र में मिले अज्ञात शव हत्याकांड का पुलिस ने…

4 hours ago

विकास की रफ्तार और इंसानियत का संतुलन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सहित पूरी दुनिया तेज रफ्तार विकास के दौर से गुजर…

4 hours ago

होली पर महराजगंज में अभूतपूर्व सुरक्षा: 4 जोन, 19 सेक्टर में कड़ी निगरानी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के…

4 hours ago

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: 7 कुंतल लहन नष्ट, अवैध भट्टियां ध्वस्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया…

4 hours ago

मिडिल ईस्ट में जंग तेज: ईरानी नेवी पर अमेरिका का बड़ा वार

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया…

4 hours ago