शासन की मंशा के विपरीत जेसीबी से खुदाई एवं ठेके पर अमृत सरोवर का कार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के खलीलाबाद विकास खंड के ग्रामसभा भगठान में जेसीबी मशीन से अमृत सरोवर योजना अंतर्गत पोखर खुदाई कराकर बाहरी मजदूरों को ठेके पर शेष कार्य कराने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार विकास खंड खलीलाबाद के ग्राम सभा भगठान के ग्राम प्रधान द्वारा अमृत सरोवर योजना अंतर्गत पोखरे की खुदाई जेसीबी मशीन से रात में कराई जा रही है एवं पूरे पोखरे की खोदी हुई मिट्टी को निकालकर पोखरे की भीटे को तैयार करने का कार्य ठेके पर दे दिया गयाहै। वहाँ कार्य कर रहे दूर दराज से आए ठेका मजदूरों ने बताया कि हम लोग प्रधान द्वारा ठेके पर कार्य कर रहे हैंl
ऐसे में ग्राम सभा में चलाई जा रही सरकार की योजना का प्रधान द्वारा तार-तार किया जा रहा है एवं मनरेगा योजना में बड़ी धांधली की जा रही हैl इसमें जिम्मेदारों मिलीभगत होने के आरोप लग रहे हैंl
कार्य स्थल पर हो रहे कार्य कोई देखने वाला नहीं हैl एक भी जॉब कार्ड धारक मौके पर नहीं थेl न रोजगार सेवक ही मौजूद थाl न ही मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में शासन के नियमों को दरकिनार कर किया जा रहा था। ऐसे में शासन की मंशा के विपरीत सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं।
इस मामले में मुख्य विकास अधिकारी को फोटो एवं वीडियो के माध्यम से अवगत कराने पर उन्होंने कहा कि मुझे इस मामले की जानकारी नहीं हैl अभी मुझे अवगत हुआ हैl जांच करा कर यदि ऐसा मामला पाया जाता हैl तो उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

2 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: आइए जानते हैं इतिहास में आज के दिन क्या-क्या हुआ

2 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व और भारत के इतिहास में कई अहम राजनीतिक, कूटनीतिक…

3 minutes ago

पीस कमेटी की बैठक

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर क्षेत्र में आगामी होली और ईद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण…

32 minutes ago

देवरिया में बहू-बेटी अभियान: मिशन शक्ति फेज 5.0 से महिलाओं को मिला सशक्तिकरण का नया संबल

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत…

36 minutes ago

मऊ में एनएसएस शिविर का समापन, फूलों की होली से दिया हरित संदेश

मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)।रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत आयोजित…

40 minutes ago

सड़क पर संयम, वाहन पर नियंत्रण और नियमों का पालन — यही सुरक्षित जीवन की कुंजी है

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)होली पर सड़क सुरक्षा अपील को लेकर जिला प्रशासन ने इस बार…

43 minutes ago

घोसी चीनी मिल के बन्द किए जाने से आहत विपक्ष 2 मार्च को चीनी मिल के गेट पर देगा धरना

किसानों क़े हितों की लड़ाई हमेशा लड़ता रहूंगा..सुजीत कुमार सिंह मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में…

46 minutes ago