बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जनपद में 25 अगस्त 2023 से प्रारम्भ हो रहे ई.वी.एम. के एफ.एल.सी. कार्य के लिए की गई तैयारी का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जिला निर्वाचन कार्यालय, बहराइच का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि एफ.एल.सी. कार्य के लिए आए अभियन्ताओं को परिचय पत्र जारी कर दिया जाय। डीएम ने निर्देश दिया कि एफ.एल.सी. कार्य के दौरान कोई भी व्यक्ति इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ प्रवेश नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि एफ.एल.सी. कार्य के दौरान साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगा दी जाए। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि एफ.एल.सी. कार्य के दौरान राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के बैठने के भी माकूल बन्दोबस्त किये जाएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सागर, प्रशिक्षु पीसीएस प्रिन्स वर्मा, एडीईओ शिखा श्रीवास्तव मौजूद रहीं।
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…