भाजपा सरकार में हर वर्ग को जनकल्याणकारी योजनाओं का मिल रहा लाभ-रविन्दर कुशवाहा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर के विकास खण्ड लार में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को योगी-मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यापर्ण व पुष्प अर्पित कर वंदेमातरम से किया।
प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन व प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए सांसद रविन्दर कुशवाहा ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की गरीब कल्याणकारी योजना एवं शत प्रतिशत क्रियान्वयन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योगी-मोदी सरकार में हर वर्ग को पात्रता के आधार पर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीबों को मुफ्त राशन देने की योजना को बढ़ा दिया है। सरकार की तरफ से वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन का लाभ लाभार्थियों को समय से मिल रहा है।
कार्यक्रम को विजय बहादुर दूबे,राजेश मिश्रा,वीरेन्द्र कुमार सिंह,बिन्दा कुशवाहा ने प्रशिक्षण के दौरान राजनीतिक जीवन सफल कहानियां, अनुभव,प्रश्नोत्तर के साथ समापन भाषण के साथ कार्यक्रम का समापन किया। प्रशिक्षकों ने बताया कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया।
आप सभी जनप्रतिनिधियों को केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने बताया कि पहले की सरकारों में केवल गरीबों का शोषण हुआ है।
कार्यक्रम का संचालन कमलेश तिवारी ने किया।
कार्यक्रम संजय कुशवाहा,सत्यप्रकाश सिंह,अशोक कुशवाहा,विष्णुकांत तिवारी,आलोक सिंह,राजेश शाह आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

3 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

4 hours ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

4 hours ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

4 hours ago