ईपीडीएस सम्बन्धित मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण अब 16 जनवरी को

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन आयोग उ०प्र० लखनऊ के द्वारा आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों हेतु आनलाइन इलेक्शन पर्सनल डिप्लायमेंट सिस्टम (EPDS Application) साफ्टवेयर,https://ceoup.gov.in/EPDS डोमेन में तैयार किया गया है।
उन्होंने बताया कि साफ्टवेयर पर मतदान कार्मिको का डाटाबेस प्रोफार्मा 1, 2 एवं 3 पर भरा जाना है। जो https://ceoup.gov.in/EPDS डाउनलोड किया जा सकता है। जिसका प्रशिक्षण मुख्य विकास अधिकारी/जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, द्वारा दिनांक 12 जनवरी 2024 को आयोजित होने वाला प्रशिक्षण अब कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में दिनांक 16 जनवरी 2024 को प्रातः 11 बजे से दिया जाएगा।
उक्त के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त प्रशिक्षण में स्वयं एवं अपने अधीनस्थ कर्मचारी के साथ जो तकनीकी में भिज्ञ हो उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा प्रारूप-01 की सूचना भरकर अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण के समय उपलब्ध करायें। जिससे डाटा फीडिंग में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बिहार दिवस 2026: उत्कृष्ट योगदान पर शिक्षक मृत्युंजय कुमार और विनोद कुमार सम्मानित, शिक्षा जगत में बढ़ाया मान

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…

16 minutes ago

नवारम्भ उत्सव से गूंजा प्राथमिक विद्यालय रामपुर, नए सत्र का हुआ उत्साहपूर्ण आगाज़

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…

29 minutes ago

दबंगई की हद: दंपति पर चाकू-चेन से हमला, घर में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल

📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…

1 hour ago

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

8 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

9 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

10 hours ago